• भजन एवं नृत्य के साथ मना रामनवमी

छुरा (गंगा प्रकाश)। मानस मंदिर में राम नवमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रात: से ही मंदिर में भक्तगण श्रीरामजी के दर्शन करने आने लगे मनन्मानस प्रचार यज्ञ समिति के द्वारा मंदिर को गुब्बारों व फूलों की लड़ियां से सजाया गया भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराया गया पश्चात पुष्पों से व रंगोली के माध्यम से पूरे मंदिर की सजावट की गई। प्रात:10 बजे शिक्षक मानस परिवार द्वारा भजन कीर्तन हनुमान चालीसा व रामकथा से राम जन्मोत्सव का प्रारंभ हुआ मधुर भजनों के साथ रामचरितमानस का पाठ किया गया मध्यान्ह ठीक 12 बजे राम मंदिर का पट मंत्रोच्चार के साथ मंदिर पुजारी यज्ञेश पांडेय द्वारा खोला गया मंत्रोच्चार व विधिविधान के साथ श्रीराम लला की पूजा अर्चना की व आरती स्तुति की गई। श्रीराम लला प्राकट्य अवसर पर फटाखे फोड़ी गई। शिक्षक मानस परिवार द्वारा सोहर बधैया गाया गया कु सुधा शर्मा ने भी भजन की प्रस्तुति दी उपस्थित महिलाओं व शिवशक्ति महिला मानस मंडली द्वारा नृत्य के साथ उत्सव मनाए पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया राम जन्मोत्सव की अगली कड़ी में म्यूजिक ग्रुप के सदस्यों नेमिचंद यादव, पंकज गुप्ता, विनोद कुमार देवांगन, रुपेश वर्मा, सपना कंसारी ने राम भजन प्रस्तुत किया गया अंतिम कड़ी में संध्या डीजे साउंड के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस अवसर पर हीरालाल सारस्वत, कामता प्रसाद तिवारी, बजरंग पांडे, शीतल ध्रुव, बिसेशर दीवान, गोपाल सोनी, उज्जवल जैन, मेषनंदन पांडे, कुलेश्वर सिन्हा, मनीष शारडा, भोला पांडेय, विनोद देवांगन, ललित कुमार वर्मा, मनहरण लाल पटेल, हीरालाल साहू, ओमप्रकाश यादव, पोषण लाल वर्मा, विमल पुरोहित, घनश्याम सिन्हा, पुखराज ठाकुर, रामकुमार साहू, कैलाश पटेल, कमलेश साहू, उपेन्द्र कुमार पटेल, विक्कू चंद्राकर शैलेन्द्र दीक्षित, महेश‌ सचदेव, मिश्रीलाल सिन्हा, कृष्ण कुमार साहू, भिषेकपांडे, यश सिन्हा, नारायण पटेल, बेदू निर्मलकर, निखिल साहू , विक्कू चंद्राकार, लेख सोनी ,जितेंद्र ध्रुव ,एकलव्य शर्मा, पुरैना आदि एवं आदर्श महिला मंडली, महिला मंडल, गायत्री परिवार मानस यज्ञ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version