बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। मंगलवार 20 जून को श्री जगन्नाथ रथयात्रा का पावन पर्व रहा जिसके उपलक्ष्य में ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी धाम में लाखों श्रद्धालुओं की संख्या में मना वंही छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जगहों पर यह पर्व हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं द्वारा मनाए गए।श्री जगन्नाथ रथयात्रा के पावन अवसर पर मीना निषाद ,नमिता निषाद के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ निषाद समाज की महिलाओं ने रथयात्रा कार्यक्रम में भागीदारी निभाते हुए भगवान के रथ को खींचकर पुण्ड्य के साक्षी बने।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण भी किये गए।मीना निषाद के साथ मनीषा निषाद, तारामणि निषाद सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति रहा।
There is no ads to display, Please add some
