गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती दवाइयों से आम लोगों को मिल रही है राहत

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सार्थक पहल से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग के लोगों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। प्रदेश के अंतिम छोर के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हो इसलिए प्रदेश सरकार स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं का संचालन कर रही है। जिनमें दाई-दीदी क्लिनिक, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना, चिरायु कार्यक्रम, दूरस्थ वनांचलों के लिए हाट-बाजार क्लिनिक जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसी तरह आम जन को कम दाम पर दवाइयां उपलब्ध कराने श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू किया गया है। गरियाबंद जिले के सभी 4 विकासखंडों में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार के इस कदम से मरीजों और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही है। मरीजों को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 58.48 प्रतिशत तक की छूट का लाभ मिल रहा है। जिले के धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से आमजनों के लगभग 1 करोड़ रूपये भी बचाये गये है। इस योजना के तहत श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स पर जेनेरिक दवाइयों के साथ ही सर्जिकल आइटम व वन औषधि आधे से भी कम दामों में उपलब्ध हो रही है।
जिला चिकित्सालय गरियाबंद के परिसर में स्थित धन्वतंरी मेडिकल स्टोर्स में दवाई खरीदने आये ग्राम घटकर्रा निवासी धीरपाल साहू ने बताया कि पहले हमें अधिक मूल्य पर बाहर से दवाइयां ख़रीदना पड़ता था, लेकिन अब श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना से कम क़ीमत पर ही दवाइयां मिल जा रही है। इसी तरह तोईयामुड़ा निवासी श्यामलाल कंवर ने कहा कि जब से श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुला है तब से मैं यहीं दवाई ख़रीद रहा हूँ। यहां कम दाम में दवाई मिलने से मुझे बहुत राहत मिल रही है। इस योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को रियायती दरों में उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए 20 अक्टूबर 2021 से श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 192 श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version