गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं मुख्य आयोजक घनश्याम अग्रवाल तिल्दा नेवरा ने आज निवास रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल जी से निवास रायपुर में सौजन्य मुलाकात कर तिल्दा नेवरा नगर में दिनांक 1 अगस्त से 7 अगस्त 2023 तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पूजनीय पंडित प्रदीप मिश्रा के पावन मुख से शिव महापुराण कथा श्रवण करने हेतु आमंत्रित किए। जिस पर श्री अग्रवाल जी ने आए हुए पदाधिकारियों को कथा श्रवण करने हेतु आने की सहमति दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने मुख्य आयोजक घनश्याम अग्रवाल एवं उनके परिवार एवं शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के तिल्दा नेवरा के सभी पदाधिकारियों को इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
There is no ads to display, Please add some
