संगठन के प्रदेश सचिव कन्हाई राम बंजारा हुए सम्मानित
अजय चक्रधारी
ब्यूरो सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। रायपुर के होटल सायाजी में यूनिसेफ सीसीआरओ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में सरगुजा जिला के उदयपुर विकासखंड के श्री श्री संस्कार सेवा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव कन्हाई राम बंजारा को बाल अधिकार पर विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में ऊपर गो ब्लू एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम के तहत उदयपुर ब्लाक के 5 ग्राम पंचायतों में बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बाल अधिकार के बारे में विशेष जानकारी देकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यूनिसेफ छत्तीसगढ़ स्टेट प्रमुख जॉब जकारिया जी के हाथों स्मृति चिन्ह प्रदान कर संस्था को सम्मानित किया गया।श्री श्री संस्कार सेवा समिति के द्वारा यूनिसेफ सीसीआरओ के मार्गदर्शन में विश्व बाल के उपलक्ष्य में गो ब्लू,छत्तीगढ़िया ओलंपिक खेल के माध्यम से बाल अधिकार के प्रति लगातार 14 नवंबर से 20 नवम्बर के समयावधि में 5 दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया जिससे आने वाले दिनों में बच्चों को उनके अधिकार के बारे में सजग,सतर्क रहने के लिए कार्यक्रम के माध्यम से सिखाया गया। संस्था के कन्हाई राम बंजारा ने बताया कि यूनिसेफ द्वारा बच्चों के अधिकार के लिए विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में पूरे छत्तीसगढ़ में अभियान के रूप में गो ब्लू एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के माध्यम से बच्चों से सीधे जुड़ कर स्वेक्षिक संगठनों को कार्य करने के लिए आह्वान किया गया था जिस पर श्री श्री संस्कार सेवा समिति छत्तीसगढ़ ने भी 5 गांव के बच्चों के साथ खेल खेल में बच्चों को बाल अधिकार के बारे में विशेष जानकारी दिया गया साथ ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के प्रति ग्रामीण बच्चों को जागरूक किया गया। बच्चों को टेकओवर कार्यक्रम के तहत सरपंच,प्रधान पाठक,थाना प्रभारी जैसे पदों में रोल देकर उनके मनोबल को बढ़ाया गया जिससे आगे चलकर बच्चे ग्राम,समाज विकास में बढ़-चढ़कर अपनी अधिकार के प्रति जागरूक हो सकें और अपने अधिकार की मांग को बेझिझक ग्राम सभा,विधानसभा,लोकसभा तक पहुंचा सकें इस तरह की गतिविधि के माध्यम से संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रयासरत है साथ ही साथ शिक्षा,स्वास्थ्य, नशा मुक्ति,बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम निषेध,बच्चों के पलायन पर रोकथाम,महिला सशक्तिकरण जैसे गतिविधियों के माध्यम से संस्था के कार्यकर्ता लोगों से जुड़कर क्षेत्र में काम कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री संस्कार सेवा समिति के प्रदेशध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, संरक्षण सदस्य प्रफुल्ल कुमार यादव,प्रदेश सचिव कन्हाई राम बंजारा, प्रदेश कोषाध्यक्ष उदरपाल राजवाड़े, सम्मानित सदस्य नीरा सिंह उईके,सीमा,गौरी सिंह बंजारा का सराहनीय योगदान रहा है।यूनिसेफ से सम्मान प्राप्त कर सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल है आगामी दिनों में भी यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों के अधिकार के ऊपर संस्था द्वारा गतिविधि जारी रहेगा। समिति के द्वारा यूनिसेफ के प्रति आभार प्रकट किया गया है।
There is no ads to display, Please add some
