अखिलेश जायसवाल

 सरगुजा (गंगा प्रकाश)। विकासखंड उदयपुर के अंतर्गत  ग्राम जजगी में यूनिसेफ सी. सी. आर. ओ(छत्तीसगढ़ चाइल्ड राइट ऑब्जरवेटरी) के निर्देशन में श्री श्री संस्कार सेवा समिति छत्तीसगढ़ उदयपुर के द्वारा विश्व बाल दिवस के तहत बच्चों के साथ विभिन्न खेलकूद कार्यक्रम एवं बालसभा,गो ब्लू का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुवीर दास,विशिष्ट अतिथि सविता दास,गौरी सिंह बंजारा का बच्चों के द्वारा तालियों से स्वागत किया गया। समिति के माध्यम से बच्चों के लिए कई छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलकूद का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया जिससे बच्चों में उनके कला,हुनर एवं क्षमता के विकास हो सके जिसके लिए 14 नवंबर से 20 नवंबर तक समिति के द्वारा उदयपुर ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहे हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ के पुराने खेल से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। समिति द्वारा प्रत्येक ग्राम में चार पाँच घरों को नीला रंग से पोताई कर उसमें बाल अधिकारों पर स्लोगन लिखा जा रहा है और बाल सभा का आयोजन कर उन्हें उनके जरूरतो एवं आवश्यकताओं पर उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिससे बाल अधिकार की जानकारी हर बच्चे तक पहुंच सके और उनके माता-पिता अभिभावकगण, जनप्रतिनिधियों अधिकारी,कर्मचारियों को भी बाल अधिकारों के बारे में अपना सुझाव सहयोग देने के लिए संस्था द्वारा निवेदन किया जा रहा है। ग्राम जजगी में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चे पिटठूल,रस्साकशी,कबड्डी,बाटी, खो-खो,लँगड़ी दौड़ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये और उन्हें श्री श्री संस्कार सेवा समिति के द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी रघुवीर दास,पंच श्रीमती सविता दास,सामाजिक कार्यकर्ता नीरा सिंह उइके,गौरी सिंह बंजारा एवं समिति के सचिव कन्हाई राम बंजारा का विशेष योगदान रहा है।ओलंपिक खेल में रस्साकशी,कबड्डी,बाटी,खो-खो,लँगड़ी दौड़, पिट्ठुल में गुलशन दास,रूद्र दास,राहुल दास,दीपक, भानुदास,संतोष दास,समीर बंजारा,रितिक बंजारा,सिद्धार्थ खांडेकर विजेता रहे जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गाँव के ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version