छुरा(गंगा प्रकाश)। – विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन शीतला मंदिर प्रांगण में सांसद चुन्नी लाल साहू महासमुंद लोकसभा, एवम रोहित साहू विधायक राजिम विधान सभा क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर पूजन अर्चनाकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समस्त अतिथियों का पुष्पहार तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियो द्वारा सारे विभाग के पांडालों का निरीक्षण किया। इस शिविर में मोदी की गारंटी वाली वाहन भी आई थी, जिसमे मोदी सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।स्वागत भाषण खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा द्वारा देते हुए कहा कि नगर में मोदी की गारंटी प्राप्त हित ग्राहियों तक पहुंच रही है,उपस्थित जनों को उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव एवं सभापति भोलेशंकर जायसवाल द्वारा विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि मोदी सरकार की सारी योजनाएं भारत को विकसित बनाने वाली है। विधायक रोहित साहू के द्वारा प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया एवम मोदी सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना की अठारह लाख स्वीकृत , इकत्तीस सौ रुपए में धान खरीदी हेतु सरकार को धन्यवाद देते।हुए कहा कि महतारी वंदन योजना जल्द ही प्रारंभ होने की जानकारी दी। इसी कड़ी में जनता को संबोधित करते हुए सांसद चुन्नी लाल साहू ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद से अब तक कई योजनाओं की शुरुआत की है। इनका सीधा-सीधा लाभ भारत की जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, स्टार्टअप इंडिया और प्रधानमंत्री कौशल विकास जैसी कई ऐसी योजनाएं है एवम हाल ही में लांच किए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना मजदूर कामगारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी ।आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम द्वारा एवम कार्यक्रम का संचालन मिथलेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। विकासखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ शिविर में अथितियों द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के8 हितग्राहियों को कनेक्शन 2 को चेक प्रदान किया गया, 5 हितग्राहियों आयुष्मान कार्ड जारी किया गया,इसी प्रकार ,प्रधानमंत्री आवास के नवीन आवेदन, विश्वकर्मा योजना में पंजीयन प्राप्त हुए।
कार्यक्रम में सभापति थानसिंग निषाद,रजनी लहरे , ऋतुराज शाह ,पार्षद चित्ररेखा ध्रुव , मीना चंद्राकर, भारती सोनी, हेमंत कंसारी,पीलूराम यादव, सौरभ सारडा,तुलसी राम साहू, वीरेंद्र ठाकुर,जितेंद्र पाटकर, रामाधार यादव,धनेश्वर नाग, कृष्णकुमार वैष्णव, नरेश ध्रुव, नामेश साहू, दीपक साहू, मनोज दुबे,कमलेश्वर सिन्हा, परमेश्वर सिन्हा, दाउलाल निर्मलकर, मेघराज यादव,रामचरण बंसे शीतल ध्रुव एवम बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
