पेशियों में कमी लाना, रिकार्ड दुरूस्तीकरण,अभिलेख शुध्दता एवं राजस्व संग्रहण को बढ़ावा देने के लिए सभी राजस्व अधिकारी करें मिल कर प्रयास,लंबित प्रकरणों को शीघ्र करें निबटारा

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। रायपुर संभाग सम्भागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज जिले के प्रवास के दौरान तहसील,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सहित संयुक्त जिला कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर कामकाज का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की विभिन्न शाखाओं जैसे- कानूनगो, वित्त, डब्ल्यूबीएम, रिकार्ड रूम सहित विभिन्न संधारित पंजियों व दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया और राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर चंदन कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील न्यायालय में निरीक्षण के दौरान पंजीयों के संधारण में गंभीर खामियां कमिश्नर को मिली। जिस पर बलौदाबाजार तहसीलदार बलराम तम्बोली एवं नायब नाजिर शाखा के प्रभारी मालिकराम यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिवस के भीतर रिकार्ड को दुरूस्त करने निर्देश दिए है। कमिश्नर ने सभी न्यायालयों के प्रकरणों को बारी-बारी से अध्ययन कर प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होनें निरीक्षण के दौरान कहा कि बार-बार पेशी बुलाने से हितग्राहियों काफी तकलीफ होती है। न केवल उनका पैसा बर्बाद होता है, बल्कि समय की भी बर्बादी होती है। अतः सभी पेशीयों कमी लाते हुए शीघ्र ही प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए है।इसके साथ ही उन्होनें दो टूक कहा कि रिकार्ड का दुरूस्तीकरण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए प्रकरणों का अधूरा नस्तीबध्द करना भी एक महत्वपूर्ण कारण है अतः इसके लिए सभी न्यायालयीन मजिस्ट्रेट अपने प्रकरणों को तभी नस्तीबध्द कर पायेगा जब उसमें बी-वन, पी-टू एवं खसरा का उल्लेख कर उक्त कापी को जोड़ा जायेगा। इस दौरान उन्होनें तहसील में आये आवेदक किसान ग्राम कंजी निवासी बाबूराव एवं वकीलों के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात कर कार्यालय के कामकाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इस दौरान वकीलों ने राजस्व न्यायालयों में हो रही समस्याओं के बारे में कमिश्नर को अवगत कराया। जिस पर कमिश्नर ने शीघ्र ही निराकरण के आश्वासन देते हुए कलेक्टर को उचित समाधान करने के निर्देश दिए है।

राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में कमिश्नर डॉ संजय अलंग ने सभी राजस्व अधिकारियों की बैठकर कर कामकाज की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होेेंने इस दौरान नामांतरण, अविवादित बंटवारा,अभिलेख दुरुस्ती, भू-अर्जन, भू-भाटक, सीमांकन जैसे प्रकरणों का विस्तृत समीक्षा किए। उन्होंने कहा की सभी रिकार्ड को अनिवार्य रूप से दुरस्त एवं सभी प्रकरणों को शत प्रतिशत ई कोर्ट में दर्ज करने के निर्देश दिए है। साथ ही सप्ताह में एक दिन पटवारियों का नियमित बैठक कर कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए है।  उन्होंने कहा कि जिले में अभिलेख शुध्दता एवं डिजिटल हस्ताक्षर के प्रकरण बड़े पैमाने में लम्बित है। जो कि किसी भी स्थिति में अच्छी नहीं कहा जा सकता है। इसके लिए कल से सभी तहसीलदार,पटवारियों के माध्यम से इस कार्य को एक अभियान चलाकर पूर्ण कर लेवें। इसके लिए एक माह की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस दौरान कलेक्टर चंदन कुमार ने कमिश्नर को आश्वस्त किया कि हम एक माह के भीतर ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कमी लाने का प्रयास करेंगें। उक्त मौके पर अपर कलेक्टर बी सी एक्का,जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन,डिप्टी कमिश्नर ज्योति सिंह,बलौदाबाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव सहित सभी राजस्व अधिकारी,संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर,तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित रायपुर से आये राजस्व अधिकारियों की टीम उपस्थित रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version