अरविन्द तिवारी 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (गंगा प्रकाश) – संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर संभाग बिलासपुर महेन्द्र चौहान नये जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में सम्मिलित बिलासपुर संभाग के नये विकास खंड बिलाईगढ़ में खंड स्तरीय कृषि विभाग के बैठक में शामिल हुये। जहां विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुये उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये। जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम सम्मान निधि का शेष ईकेवाईसी के कार्य  समयावधि में निराकरण करें। आगामी समय में समर्थन मूल्य पर इस वर्ष अरहर , उड़द और मूंग की खरीदी की जावेगी जिसका 31अक्टूबर तक कृषकों पंजीयन होगा अतः कृषको से आवेदन लेकर गिरदावरी के साथ सत्यापन कर पंजीयन करें जिनकी खरीदी जिले के चिन्हांकित उपार्जन केंद्र में जावेगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सुगंधित धान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।विकासखंड में खरीफ फसलों के क्षेत्राच्छादन की समीक्षा बारिकी से किये। एटीएम एवं बीटीएम आत्मा योजना के स्टाफ को योजनांतर्गत खरीफ में लिये गये फसल प्रदर्शन की समीक्षा करते हुये अपने समक्ष फसलों की बोनी कराने तथा समय समय पर कृषकों को तकनीकी सलाह देने का निर्देश दिये। चिराग योजना में प्रस्तावित रबि फसलों की जानकारी लेते  हुये उन्नत तकनीकि के साथ बोनी कराने का सुझाव दिये।खंड स्तरीय फसलों के प्रदर्शनों की बोनी के समय कृषकों के खेतों में एटीएम , बीटीएम और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर बोनी करावें। वहीं समीक्षा बैठक उपरांत ग्राम बिसनपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत सुगंधित धान प्रदर्शन किस्म सीजी- देवभोग 25 हैक्टेयर के प्रदर्शन का अवलोकन व निरीक्षण संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कृषक महादेव जाहिरे और भागीरथी को आवश्यक तकनीकी सलाह दिया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी सारंगढ सुमन सिंह पैंकरा , एस०एस० एक्का विषय वस्तु विशेषज्ञ सारंगढ़ , पी०के० घृतलहरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिलाईगढ़ , डी०आर० केशरवानी कृषि विकास अधिकारी भटगांव , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय आनंद कुर्रे सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version