कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग एवं शिकायत

शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

विकास कुमार यादव

बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जनदर्शन में मांग और शिकायत के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर कलेक्टर  रिमिजियुस एक्का ने संबंधित अधिकारियों आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।

      जनदर्शन में ग्राम शाहपुर निवासी विनय खलखो के द्वारा धान के बोनस राशि के संबंध में, ग्राम झलरिया निवासी हरिचरण के द्वारा सरपंच द्वारा निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने, ग्राम बैढी निवासी शिवरतन के द्वारा धान की बोनस राशि के संबंध में तथा अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गये थे। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री एक्का ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version