करन अजगल्ले

सक्ती (गंगा प्रकाश)। जांजगीर चांपा जिले के प्रमुख कॉलेज ठाकुर छेदीलाल महाविद्यालय जांजगीर में विधि विभाग के द्वारा 26 नवंबर संविधान 2022 को संविधान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,

जिसमें भाषण प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन हुआ था ,

भाषण में  नारी सशक्तिकरण में संविधान की भूमिका समय 5 मिनिट कथा क्विज में संविधान से संबंधित 30 क्वेश्चन समय अवधि 30 मिनट के लिए निर्धारित किया गया था !

महाविद्यालय में विधि विभाग अपने आप में ही चर्चा और ज्ञान का विषय केंद्र है विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कानून की विशेष जागरूकता तथा विभिन्न जिला कलेक्टर द्वारा संचालित कार्यक्रमों का मुख्य संचालन महाविद्यालय से निर्धारित होता है जिसमें 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण में संविधान की भूमिका में अपने दमदार भाषण से ओमप्रकाश बंजारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।

समाज सेवा के साथ विधि (कानून) की पढ़ाई कर रहे ओमप्रकाश बंजारे जी का नाम काफी चर्चित रहा है शुरू से ही अपनी पढ़ाई में अव्वल दर्जे के विद्यार्थी रहे हैं समाज सेवा में भी आज उनका नाम कम उम्र के युवाओं में प्रमुख रूप से लिया जाता है भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश बंजारे जी वर्तमान में भीम आर्मी कोरबा जिले के प्रभारी है ,, 

अपनी बेबाक तरीके से बात रखने और कद्दावर नेताओं से भी बेहतर संबोधन और भाषण के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में उनकी चर्चा आए दिन अखबारों में छपे रहती है अपनी पढ़ाई पूरी कर समाज को बेहतर से बेहतर सेवा देने के लिए ओम प्रकाश जी निरंतर प्रयास रत्न है समय-समय पर विशेष आंदोलन और जनकल्याणकारी कार्यक्रम में हमेशा उनकी सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती है ,

अपने मजबूत इरादे और बुलंद हौसलों के कारण आज जीवा उन्हें काफी पसंद करते हैं और समाज में हमेशा अतिथि के रूप में उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रस्ताव रखते हैं ,

ओम प्रकाश जी का कहना है कि यदि तमन्ना सच्ची हो तो रास्ते हजार हैं और तमन्ना झूठी हो तो बहाने हजार है ऐसी सोच को अपने जहन में बताए हुए ओम प्रकाश जी निरंतर संविधानिक तर्ज पर सामाजिक लड़ाई लड़ते हुए अपनी पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं ,

समाज के लोगों को उनसे एक उम्मीद है कि वह भविष्य में सामाजिक हितों की रक्षा और बेहतर और मजबूत संगठन से करेंगे ! 

ओमप्रकाश बंजारे जी ने ना केवल महाविद्यालय का नाम रोशन किया है अभी तो सर्वस्व वह जहां भी रहे वहां बेहतर करने का प्रयास किए और अपने काम का लोहा मनवाया ,,

समय परिवर्तनशील है  बेहतर भविष्य की कामनाओं सहित प्रत्येक युवाओं को आगे बढ़ने का सम्मान पाने का अधिकार है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मार्गदर्शन पर चलकर ओमप्रकाश बंजारे बेहतर तरीके से अपने व्यक्तित्व को और प्रतिनिधित्व को उभार रहे हैं युवाओं से सीख लेकर उनके जैसा बनने की चाह रखते हैं अब वह भविष्य में समाज के लिए बेहतर विकल्प बनते हैं या नहीं उनका समाज तय करेगा !!

समाज सेवा के साथ अपनी पढ़ाई को निर्वहन कर पाना अपने आप में एक काबिले तारीफ चर्चा का विषय है , महाविद्यालय परिवार में आज सबके चेहरे पर ओमप्रकाश के लिए गर्व की अनुभूति दिखाई पड़ी महा विद्यालय परिवार ने भी उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की !


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version