शिक्षा से ही समाज का विकास संभव: इंद्रशाह मंडावी

शिक्षा हेतु सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु सरकार प्रतिबद्ध

हरदीप छाबड़ा

अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-नवीन जिला मोहला मानपुर चौकी के विकासखंड मोहला से दूर वनांचल क्षेत्र वासड़ी मे लंबे समय से शासकीय हाई स्कूल भवन का मांग जारी था, विधायक इंद्रशाह मंडावी के प्रयास से यह मांग पूरा हुआ।  क्षेत्रवासियों ने बड़े हर्ष के साथ विधायक का गांव में स्वागत सत्कार किया तत्पश्चात सीधे फीता काटकर विधायक ने स्कूल भवन का उद्घाटन किया। विधायक ने शुभ हाथों से नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन किया।

खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन ने विभागीय प्रतिवेदन में बताया कि विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत वासड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग के बजट से नवीन हाई स्कूल भवन हेतु 75 लाख 23 हजार रुपए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुआ था।  जिसका कार्य लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने किया। जो अब पूर्णतः बच्चों के शैक्षणिक कार्य हेतु तैयार है। 

विधायक ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम नव शाला भवन के लिए बच्चों को बधाई दिया एवम मन लगाकर पढ़ने कहा। विधायक ने अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रसार करने कहा साथ ही शिक्षा से ही समाज के विकास को संभव बताया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा हेतु किसी भी प्रकार से मूलभूत आवश्यकताओं पर कोई कमी नही करेगी बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है। सभी पालकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया एवम उच्चतर माध्यमिक शाला में उन्नयन का आश्वासन दिया।

ग्रामीण एवम कांग्रेस कार्यकर्ता हीरामन विश्वकर्मा ने सभी ग्रामीणों के तरफ से विधायक का धन्यवाद किया एवम हाई स्कूल से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु उन्नयन का मांग किया।

नवीन स्कूल भवन उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला लगनू राम चंद्रवंशी, जनपद सदस्य इंदिया बाई कोमरे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीमा ठाकुर, सरपंच रेशमा उईके, कुमार कोरेटी, करमरी के सरपंच राजकुमारी टोपा, चंद्रेश साहू, बीपीएम संतोष चंदेल, सेवानिवृत शिक्षक रमेश मंडावी, शाला के प्राचार्य विजय लहरे, रूप नारायण कंवर, दमेशाय पद्माकर, फगुराम नेताम, सुक्लाल पोरेटी, राजकुमार सुरजन, जंत्री पोरेटी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version