श्रवण बाधित एवं दृष्टि बाधित बच्चों से केक कटवाकर,पाठ्यसामग्री व फल वितरण कर सादगीपूर्ण तरीके से साथियों ने मनाया विकास उपाध्याय का जन्मदिवस

रायपुर (गंगा प्रकाश)। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के लाडले विधायक विकास उपाध्याय के जन्मदिन को उनके साथियों द्वारा पूरे पश्चिम विधानसभा में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय इस वक्त हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जिम्मेदारी मिलने एवं प्रचार के अंतिम दिनों में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के कारण वे इस जन्मदिन में अपने विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित नहीं हैं,अतः उनके समर्थकों द्वारा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग आयोजन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज उनके साथियों द्वारा विधानसभा के डंगनिया स्थित कोपलवाणी श्रवण बाधित आवासीय विद्यालय एवं हीरापुर स्थित नेशनल एसोसिएशन फ़ॉर द ब्लाइंड ‘प्रेरणा’ में जाकर श्रवण बाधित एवं दृष्टि बाधित बच्चों संग जन्मदिन मनाया, वहाँ उपस्थित बच्चों ने विशेष सांकेतिक तरीके से विधायक विकास उपाध्याय को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की, इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय भी वीडियो कॉलिंग के जरिये कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों का अभिवादन स्वीकार कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इन विशेष बच्चों के हाथों केक कटवाकर विकास उपाध्याय के साथियों द्वारा बच्चों को पाठ्यसामग्री एवं फल वितरण भी किया गया। विधायक विकास उपाध्याय के जन्मदिन के इस विशेष आयोजन में मुख्य रूप से संदीप तिवारी,संदीप साहू,अमन गिल,कामत कुमार साहू,कुलदीप ध्रुव,हर्षित जायसवाल,सुमीत राज साहू, संदीप सोनकर व अन्य साथी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version