कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद मे देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान के खिलाफ कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने कोंडागांव बस स्टैंड मे पुतला दहन किया।जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा केंद्रीय गृह मंत्री जैसे उच्च जिम्मेदार व मर्यादित पद मे रहकर संसद मे अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना बहुत ही निंदनीय है कांग्रेस पार्टी ऐसे अमर्यादित टिप्पणी की व टिप्पणी करने वाले की कड़ी निंदा करती है और अपने शब्दों को वापस लेते हुए देश से माफ़ी मांगने की मांग करती है आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अमित शाह का पुतला दहन किया गया है अगर अमित शाह जी माफ़ी नहीं मांगते तो बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के सम्मान मे उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोंडागांव झूमूकलाल दीवान महामंत्री द्वय गीतेश गाँधी रितेश पटेल जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज मरकाम शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन गुनमति नायक पार्षद अनीता पोयाम मिना साहू योगेंद्र पोयाम जीतू दुबे शंभू मरकाम देवेंद्र कोर्राम गन्नू पोयाम इरशाद खान राजेंद्र देवांगन नंदू दीवान परमेन्द्र देवांगन गीतेश बघेल कामदेव कोर्राम सहित भारी संख्या मे कांग्रेस जन मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
