मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यालय के संस्कार पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल मेला का आयोजन किया गया जहां बच्चों ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया । शाला प्रबंधन के अनुसार मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए बाल मेला का आयोजन रखा गया जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर स्टाल लगाया गया था जिसमें पर बच्चों के पालक सहित अन्य लोग भी शामिल हुए जहां बच्चों द्वारा रुचि से बनाया गया । बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए बच्चो के पालकों द्वारा बच्चों की बनाई अप्पे ,चकोली ,पुलाव चटपटी चना, गुलगुला गेम फेंको गेम आइसक्रीम वडापाव मैगी इडली आलू गुंडा पूरी छोले गुब्बारा गेम का जमकर आनंद उठाया। वही बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया वही पेरेंट्स द्वारा बच्चों का हौसला अफजाई करने के लिए पूरे परिवार के साथ पहुंचकर उत्सव का लाभ उठाया वही स्कूल प्रबंधन का कहना है की इस तरह से इस तरह की आयोजन से बच्चों का मानसिक शारीरिक विकास होता है इसलिए इस तरह का आयोजन रखा जाता है।
There is no ads to display, Please add some
