अरविन्द तिवारी 

रायपुर (गंगा प्रकाश) -शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज होगा। इसके लिये सोमवार को इंडिया लीजेंड्स की टीम रायपुर पहुंची। इंडिया लीजेंड्स टीम के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, नमन ओझा, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ी रायपुर पहुंचे हैं। इंडिया लीजेंड्स टीम के खिलाड़ियों के रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके फैंस की भीड़ रही। बताते चलें सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीड़ी-सिगरेट, गुटखा-तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स एवं ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य सामाग्रियों को स्टेडियम के अंदर ले जाने के लिये प्रतिबंधित किया गया है। सूत्रों के अनुसार स्टेडियम के अन्दर ले जाने के लिये जिन समानों को प्रतिबंधित किया गया है उसमें बॉटल, डिब्बे, टिफिन, कुर्सी-स्टुल, छाता, पटरिया, ब्लैड्स, स्कैट्स, बोर्ड, वाद्य यंत्र, आग्नेय अस्त्र, फटाखा, चाकु, कटार, तलवार, कैंची, कांटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु, खाद्य पदार्थ (बच्चों के खाद्य छोड़कर) कांच का कंटेनर, हैण्ड बैग, सुटकेश, लेडिज बैग, कागज का पैकेट, पीछे बैग आदि शामिल है। इसी तरह भड़काउ/संकट पैदा करने वाले संकेत, लैपटॉप, हैण्डीकेम कैमरा, लेजर लाईट, सूचनात्मक लाईट, फ्लैस लाईट, परफ्युम, स्प्रे (सांस का स्प्रे छोडकर), पेन/पेंसिल, फुग्गे, खेलने वाले गेंद, लकड़ी की लाठी, हॉकी स्टीक्स, झण्डा, लाउड हैलर, सिटी, हार्न, रेडियो तेज आवाज करने वाले, प्रचार उत्पाद सामग्री, सभी प्रकार का सिक्का एवं पालतू जानवर शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version