करन अजगल्ले

मालखरौदा (गंगा प्रकाश)। नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बड़े पाडरमुडा में 26 जनवरी को सचिव पंचायत भवन नही आई जो विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है एक ओर जहां सरपंच और उपसरपंच सचिव पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सचिव अवकाश लेने की बात करते नजर आ रहे हैं जिस पर घमासान मचा हुआ है बता दें कि 26 जनवरी के दिन पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था साथ ही तिरंगा फहराया जा रहा था लेकिन ग्राम पंचायत बड़े बड़े पाडरमुडा में सरपंच और उपसरपंच का आरोप है कि सचिव यामिनी धीरहे ने जानबूझ कर ग्राम पंचायत को ताला देकर घर में थी जिसको लेकर के मामले में जनपद पंचायत मालखरौदा में शिकायत किया गया है

मेरे ऊपर लगाए सभी आरोप निराधार – सचिव यामनी धीरहे

वही पूरे मामले में जब ग्राम पंचायत बड़े पाडरमुडा के सचिव यामिनी धिरहे से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं 2 दिनों के अवकाश में थी जिसका मैंने मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पहले से सूचित कर दी थी इसके बाद भी मुझ पर इस तरह के आरोप लगाया जा रहा है जो कि बिल्कुल निराधार है मामला तूल पकड़ने के बाद सचिव ने मीडिया के सामने आकर बयान दिया है साथ ही बताया गया कि ग्राम पंचायत बड़े पाडरमुडा में बड़े ही उत्साह के साथ तिरंगा लहराया गया था

मामले पर क्या कहते है मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप पोयम

मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप पोयम से मामले में बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत की सचिव यामनी धीरहे को मेडिकल अवकाश दिया गया था 2 दिनों का जिस वजह से ग्राम पंचायत में नहीं गई थी साथ ही ग्राम पंचायत से शिकायत मिली है कि ग्राम पंचायत को ताला देकर सचिव जानबूझकर पंचायत नहीं आई जोकि मेडिकल अवकाश होने के कारण सचिव ग्राम पंचायत नहीं गई थी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version