मितानिन दिवस कार्यक्रम में हुई थी नोंकझोंक

नशे की धूत होकर पहुंचे पंचायत कि स्टील कुर्सी में टकराने से लगी चोट

मैनपुर (गंगा प्रकाश) । ब्लॉक मुख्यालय से  सात किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत तूहामेटा में मितानिन दिवस कार्यक्रम पंचायत द्वारा सम्मान के लिए रखी गई थी जिसमें सचिव निर्मल देशमुख के साथ नोकझोंक हुई जिसमें ग्राम वासियों ने पंचनामा पेश कर कथन कहे हैं। ग्राम पंचायत तूहामेटा में उपस्थित ग्रामवासियों की यह कथन है कि दिनांक 23 /11 /2022 दिन बुधवार को सचिव निर्मल देशमुख ग्राम पंचायत तूहामेटा  कार्यालय में मितानिन दिवस समारोह कार्यक्रम कर रहे थे तभी दोपहर 2:00 बजे समारू राम कमार निवासी ग्राम तूहामेटा द्वारा शराब पीकर नशे की हालत में राशन दुकान तूहामेटा सेल्समैन रिपुदमन नेगी पिता रामेश्वर नेगी को गाली गलौज करते हुए मारने पीटने की धमकी दिया और मारने के लिए लाठी पकड़ कर दौड़ाया सेल्समैन रिपुदमन नेगी बचने के लिए ग्राम पंचायत भवन में आकर छुप गया समारू राम कमार उसके पीछे-पीछे पंचायत भवन तूहामेटा में आया तो था पंचायत सचिव निर्मल देशमुख को तीर कमान से जान से मारने की धमकी देकर सचिव निर्मल देशमुख को मारपीट करने लगा तभी सचिव निर्मल देशमुख द्वारा अपने बचाव के लिए समारू राम कुमार का हाथ पकड़कर हटाया लेकिन समारू राम कमार नशे में धूत था। जिसके कारण अपने आप संभाल नहीं पाया और स्टील कुर्सी में जाकर गिर गया कुर्सी से टकराने की वजह से उसके सर में चोट आई है पंचायत सचिव निर्मल देशमुख द्वारा किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं करने की पुष्टि ग्राम पंचायत पंच सरपंच एवं मितानिनों ने प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं जो थाने पहुंच करके बेवजह की सचिव को आरोप लगाए हैं जिसका खंडन कर अपना बयान दर्ज किए हैं इसमें पहली गलती समारू राम कमार की है यह घटना ग्राम वासी के समक्ष हुआ है इसकी सूचना तत्काल दिनांक 23 /11/ 2022 को थाना मैनपुर में उपस्थित होकर सांकेतिक रिपोर्ट दिया गया है।  ग्रामीणों ने पंचनामा में  होश हवास के साथ पढ़कर सुनकर थाना प्रभारी मैनपुर को पंचनामा सुपुर्द किए हैं जिसमें प्रमुख रुप से ग्राम पंचायत तूहामेटा के सरपंच श्रीमती अंजू लता नागेश खोलू राम कोमर्रा  पंच रामसाय मरकाम  केशव राम मरकाम हितेश्वर नागेश पंच राज बाई मरकाम मितानीन योगेश्वरी यादव मितानिन उदयसिंह मरकाम जीवन लाल मरकाम मानसिंह नागेश वचन यादव परमेश्वर मरकाम जय किशन यादव कालेश्वर मरकाम नाथू राम मरकाम श्यामा बाई ओटी मितानिन तीज कुंवर नैन कुंवर कुलेश्वरी लीलाबाई लक्ष्मी बाई मरकाम भान बाई मीना बाई इत्यादि लोग थाने पहुंचकर पंचनामा दिए हैं बयान दर्ज करवाना चाह रहे थे लेकिन  पांच लोगों का ही बयान लेने की बात एसआई विवेचना अधिकारी जी आर  साहू  के द्वारा कहे जाने के कारण पंचनामा को थाना प्रभारी के नाम सौंपा हैं वही सरपंच श्रीमती अंजू लता नागेश ने बताया कि सचिव की कोई गलती नहीं थी लड़ाई उचित मूल्य की दुकान से ही शुरू हुई थी जान बचाने के लिए ग्राम पंचायत सेल्समैन पहुंचा था इसी दरमियान सचिव को मारपीट करने लगा कुर्सी से ही लगने के कारण उसे चोट आई है। सुबे सिंह पंच के द्वारा कहा गया कि कल मैं भी शिकायत करने आया था मुझे मछली बीज दिलाने के नाम पर यहां लाया गया था मुझे नहीं पता था कि सचिव निर्मल देशमुख के खिलाफ आवेदन देंगे बाद में मुझे पता चला उसके बाद मैं आज स्वयं पंचनामा और बयान दर्ज करवाने थाने पहुंचा हूं। प्रत्यक्षदर्शी खोलू राम कोमर्रा पंच  ने बताया कि सचिव को ही मारपीट करने लगा था हम अपने नजरों से देखे हैं उसके बाद मेरे को भी गाली गलौज कर रहा था। मामला यह है जिसको मनगढ़ंत गलत ढंग से प्रार्थी को आवेदन दिलवाया गया है। यह कहीं ना कहीं सोची-समझी साजिश है। और उन्हें किसी प्रकार की जाती सूचक गाली भी नहीं दिया गया है।

आवेदन पर जांच चल रही है जांच के बाद ही बताई जाएगी ।

जी आर साहू एसआई  

थाना मैनपुर 

मेरे द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है पंचायत में आकर जबरदस्ती हो हल्ला करने के कारण अपने बचाव करते हुए हाथ पकड़ा तब जाकर स्टील कुर्सी में टकराया तब उन्हें चोट लगा है यह घटना ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं मितानिनों के समक्ष हुआ है।

निर्मल देशमुख 

सचिव 

ग्राम पंचायत तूहामेटा


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version