30 आरोपियों से ₹30,760 नगद समेत दर्जनों मोबाइल और लाखों रूपये के सट्टा-पट्टी जब्त*……

जितेंद्र सिंह ठाकुर 

रायगढ़(गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा पट्टी लिखने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया । शहर में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 15 सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों से नगद रकम ₹18,400 और 12 मोबाइल और करीब 3,55,000 रुपए का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है । वहीं कोतवाली क्षेत्र में टीम ने एक जुआ रेड कार्यवाही भी किया गया है जिसमें 3 जुआरियों से नगद रकम ₹1920 और दो मोबाइल जप्त किए गए हैं ।

               इसी प्रकार तमनार पुलिस द्वारा 04, जूटमिल ने 03,  घरघोड़ा और थाना पुसौर ने 02-02 व अन्य थानाक्षेत्र से 1-1 आरोपियों पर सट्टा लिखते सट्टा के हिसाब की पर्ची के साथ पकड़ा गया है । देर शाम तक जिले के विभिन्न थानों में *30 सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपियों से नगद रकम ₹30,760 तथा 15 मोबाइल एवं करीब 4.50 लाख रूपये के सट्टा-पट्टी जप्त* किया गया है । आरोपियों पर संबंधित थाने में 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को नियमित रूप से जुआ-सट्टा पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version