गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड के सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण से होने वाली दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीण एवं नगरी क्षेत्र में सड़कों सार्वजनिक स्थान, उद्यानों में पशुओं के विचरण करते पाए जाने पर संबंधित पशुपालकों से जुर्माना भी वसूली की जा रही है। साथ ही पशुओं को निकटतम कांजी हाउस गौठान में भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पशुधन विकास विभाग नगरी निकाय जनपद एवं ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी कर्मचारी द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने एवं पशुपालकों के ऊपर चलानी कार्यवाही की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग में विभागीय अमला के संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और पशुपालकों से जुर्माना वसूल की जा रही है। अब तक जिला में 13000 रुपए से अधिक राशि की वसूली भी की जा चुकी है। पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने से होगी राहगीरों को सुविधा इसके अलावा जिले में पशुओं के गले में रेडियम पट्टी लगाई जा रही है जो रात में रोशनी पड़ने पर चमकता है इससे वाहन चालकों को सुविधा होगी। साथ ही दुर्घटना में भी कमी आएगी।
There is no ads to display, Please add some
