धरमजयगढ (गंगा प्रकाश)।बड़ी खबर धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से निकलकर सामने आ रही है जहां पर एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के धर्मजयगढ़ से कापू मुख्य मार्ग पर नकना गांव से आगे गोंगो झरिया पर बने निर्माणाधीन पुलिया पर हुई है। युवक को कापू थाना क्षेत्र के रूवाफुल गांव का निवासी जीवन कुजूर बताया जा रहा है। जो सब्जी बेचने के लिए धरमजयगढ़ की ओर निकला हुआ,वापस अपने घर रूवाफुल लौट रहा था।
आपको बता दें,घटना पुलिया के ऊपर में गिट्टी डंप कर वही पाटने का जगह पुल के ऊपर छोड़ने की वजह से हुई है, इस पर सड़क पर निर्माण करने वाले ठेकेदार के जवाबदारी भी बनती है, वहां पर किसी प्रकार का सावधान बोर्ड या फिर अन्य कुछ दिशा सूचक नहीं रखा गया है। फिलहाल युवक को 112 टीम की मदद से शासकीय धरमजयगढ़ ले जाया गया है। वहीं धरमजयगढ पुलिस आगे जांच कार्रवाई में जुटी हुई है
सड़क में अव्यवस्थित रखे मटेरियल के कारण युवक बाइक से गिरा , हालत गंभीर
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
