भागवत दीवान 

कोरबा (गंगा प्रकाश)। बीजेपी नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय कोरबा प्रवास पर रही। टीपी नगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। इसके बाद वह वापस भिलाई के लिए रवाना हो गयीं। सरोज पांडेय जांजगीर जिले के अकलतरा से कोरबा सडक़ मार्ग से आ रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने सडक़ पर बने गड्ढों को लेकर एक वीडियो ट्वीट कर दिया, सरोज पांडेय अपने चार चक्के वाहन से नीचे उतरीं और सडक़ के गड्ढे दिखाते हुए एक वीडियो संदेश बनाया ।उन्होंने कहा कि सडक़ में गड्ढे हैं या गड्ढों में सडक़ समझ में नहीं आ रहा, पांडे ने प्रदेश सरकार पर सडक़ के मुद्दे पर जमकर घेरा।

उन्होंने कहा कि जिस सडक़ पर मैं आ रही थी ।उस सडक़ में गड्ढे हैं या गड्ढे में सडक़ है, यह मुझे समझ में नहीं आ रहा था। गाड़ी जिस अंदाज में चल रही थी ।उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता कितनी परेशान है ।राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री कहते हैं कि सडक़ों के संधारण के लिए राशि की कोई कमी नहीं है। यदि सडक़ों के संधारण के लिए राशि की कमी नहीं है। तो फिर वह क्या है जिस पर मैं चल कर आई? जिस प्रकार की बात प्रदेश सरकार कहती है। वह उस पर अमल नहीं करती है, यह इस बात का प्रमाण है। यही प्रमाण मैंने जनता को बताया कि वह देखें कि किस तरह से खासतौर पर बारिश के दिनों में जनता को परेशान होना पड़ रहा है।अब मुख्यमंत्री की तरह हमारे पास तो उडऩखटोला है नहीं। इसलिए हम सडक़ पर ही आते हैं। हम सब जमीन के लोग हैं. जिनके पास उडऩखटोला है, उन्हें सडक़ नहीं दिखाई देती है। उन्हें सडक़ समझ में नहीं आती है लेकिन जो लोग सडक़ पर चलते हैं, उन्हें यह समझ आता है। जनता बेहद परेशान है. मैं मुख्यमंत्री जी को कहना चाहती हूं कि वह एक बार सडक़ को संज्ञान में लें। पीडब्ल्यूडी मंत्री को एक बार सडक़ पर आना चाहिए, एक बार सडक़ को देख लें और सडक़ों का संधारण अगर थोड़ा जल्दी करवा दें क्योंकि उन्होंने ही कहा है कि सडक़ों के संधारण के लिए राशि की कमी नहीं है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version