गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन की लगातार की जा रही कार्यवाही के बाद भी रेत माफिया अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे है। लगता है रेत माफिया मनमानी कमाई के चलते जिला प्रशासन की कार्यवाही को नजर अंदाज कर एवं प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अंचल की रेत खदानों से मनमाना खनन कर एक प्रकार से प्रशासन के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों फिंगेश्वर विकासखंड के पितईबंद, रावड़, चौबेबांधा, परसदाजोशी एवं हथखोज में मनमाने ढंग से बड़ी बड़ी चैन माऊटिंग मशीन लगाकर उत्खनन एवं परिवहन व्यापक पैमाने में किया जा रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पितईबंद में 1 ग्रुप द्वारा 1 मशीन, रावड़ में 1 ग्रुप द्वारा 2 मशीन, चौबेबांधा में 1 ग्रुप द्वारा 2 मशीन, परसदाजोशी में 2 ग्रुप द्वारा 4 मशीन एवं हथखोज में 1 ग्रुप द्वारा 3 चैन माऊंटिग उतारकर सैकड़ो हाईवा रेत का दिन-रात 24 घंटे मनमाने ढंग से बिना किसी वैध दस्तावेजों के खनन एवं परिवहन कर प्रतिदिन लाखों की काली एवं अवैध कमाई की जा रही है। लगता है इन खदानों में अवैध उत्खनन कर रहे रेत माफिया को कार्यवाही का कोई डर ही नहीं है। पिछले महीने परसदाजोशी में गरियाबंद एवं रायपुर जिले के खनिज विभाग, एस.डी.एम., तहसीलदार एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम छापा मारकर 2 चैन माउंटेन मशीन एवं हथखोज में तो महासमुंद विधायक द्वारा सुबह 7 बजे छापा मार कार्यवाही कर वहां भी मशीनो को सील करवाया गया था। परसदाजोशी में सील मशीनो को रेत माफियाओं द्वारा मात्र 1,20,000 रू. का चालान जमा कर छुड़वा लिया गया और पुनः उसी मशीन से रेत का अवैध उत्खनन चालू कर दिया गया है। जबकि ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन में सील की गयी मशीनों को राजसात करने की मांग की है। उनकी डंके की चोट पर किए जा रहे अवैध उत्खनन एवं परिवहन में विभागीय अधिकारी, जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के संरक्षण से इंकार नहीं किया जा सकता। हथखोज खदान में लीज प्राप्त ठेकेदार के अलावा 2 ठेकेदार अवैध तरीके से मनमाना उत्खनन कर मालामाल बन रहे है। बताया जाता है कि इन ग्रामो के ग्रामीणों के साथ सेटिंग कर रेत माफिया शासन को चुना लगाने का काम कर रहे है। नदी के दोनों तरफ बड़ी बड़ी चैन माऊंटिग मशीनें लगाकर धड़ल्ले से बेहिसाब खनन कर रेत का मनमाने ढंग से परिवहन किया जा रहा है। जबकि जिला प्रशासन की यदा-कदा कार्यवाही जारी है। फिंगेश्वर विकासखंड में अनेक स्थानों पर रेत का उत्खनन किया जाना जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग के लिए चौलेंज है। क्योंकि जिला कलेक्टर द्वारा अवैध उत्खनन पर कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए है। अवैध उत्खनन पर कार्यवाही न होते देख आसपास अन्य रेत खदानों पर भी रेत माफिया की गिद्द की नजर लगी हुई है। प्रशासन ने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्यवाही की मांग ग्रामीणों ने की है।
मुझे जानकारी नहीं है आप बता रहे है तो मै वहा टीम भेजकर कार्यवाही करवाता हु।
जिला सहायक खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश
हथखोज से निकलने वाली रेत से भरी बड़ी बड़ी हाईवा गाड़िया बस्ती के बीचो बीच से होकर गुजरती है गांव के मध्य में तो रास्ता इतना सकरा है की कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। मेरे द्वारा ग्रामीणों के साथ पूर्व में भी एस.डी.एम. राजिम से मिलकर इस बारे में अवगत कराया गया था एवं कलेक्टर तथा खनिज विभाग से भी चर्चा की गयी परन्तु किसी भी प्रकार से कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी है। लगता है प्रशासन किसी घटना दुर्घटना का इंतजार कर रही है।
सतीश यादव, सरपंच ग्राम पंचायत पोखरा
There is no ads to display, Please add some
