गोलू कैवर्त ब्यूरो चीफ 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। सन्त शिरोमणि परम् पूज्य बाबा गुरुघासीदास के266वी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रेस क्लब यूनियन लवन के प्रमुख सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त,कसडोल स्थित आद्या हॉस्पिटल पहुंच कर सर्जन डॉ सुरेंद्र दिव्याकर, महिला चिकित्सक डॉ नीता दिव्याकर का श्रीफल शॉल एवं मेमेंटो से स्वागत एवं सम्मान किये ।इसके अलावा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को फल वितरण कर जल्दी स्वस्थ होने की कामना सन्त शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा से कामना किये।इस अवसर पर प्रेस क्लब यूनियन लवन के अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघम, हॉस्पिटल स्टॉफ सहित मरीजों के परिवार के लोग उपस्थित थे।सम्मान किये जाने पर श्री दिव्याकर एवं मरीजों ने वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त एवं प्रेस क्लब यूनियन लवन के प्रति धन्यवाद एवं आभार जताया।आगे चर्चा करते हुए श्री दिव्याकर ने कहा कि बहुत कम लोग होते हैं जो डॉक्टरो के कामों को देखकर उनके प्रति सम्मान रखते हुए सम्मान करते हैं एवं मरीजों के प्रति अपनापन दिखाते हुए उनके बारे में सोचते हैं, आप जैसे नेक पत्रकारो के चलते लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता का वजूद जिंदा है।गौरतलब हो कि श्री दिव्याकर बहुत ही संवेदनशील सर्जन एवं जनहितैषी चिकित्सक तो ही वह मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।आज वर्तमान परिवेश में मरीजों को बाहर इलाज कराने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था लेकिन जब से आद्या हॉस्पिटल कसडोल में खुले में तब से कसडोल विधानसभा ही नहीं अपितु अन्य जिलों से मरीज इलाज कराकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं जिला बलौदाबाजार एवं कसडोल विधानसभा के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version