फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड के 30 प्राथमिक मिडिल हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव एवं 8 हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों में जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोपरा, बिजली, किरवई, दैवीय संपद राजिम, सोनासिल्ली,व सेंदर में साईकिल वितरण किया गया। इसी तारतम्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती का छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात कक्षा नवमी के छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कराते हुए पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर कीर्ति गजेंद्र निषाद सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। क्योंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। अतः आप अनुशासन में रहते हुए अच्छे से पढ़ाई कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। नंदू राम यादव अध्यक्ष शाला प्रबंध समिति ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा के विकास में गांव समाज व राष्ट्र की उन्नति संभव है। देमिन पीला चंद मंडले सरपंच ग्राम पंचायत बिजली ने कहा कि आप सभी अच्छे से पढ़ाई कर अपने माता-पिता व शाला का नाम रोशन करें। प्राचार्य पूरनलाल साहू ने कहा कि शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है। असफलता सफलता की प्रथम सीढ़ी है। हमें सकारात्मक सोच करते हुए कार्य करना होगा। तो निश्चित सफलता मिलेगी। शिक्षा मनुष्य के अंदर अच्छे विचारों को लाती है और बुरे विचारों को बाहर करती है। सफलता पाने के लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करें। इस कार्यक्रम का संचालन संतोषी गिलहरे व्याख्याता ने की। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू विकासखंड स्रोत समन्यवयक टिकेंद्र कुमार यदु प्राचार्य पूनम लाल साहू अध्यक्षता समिति समिति सभापति जनपद पंचायत नंदू राम यदु सरपंच देमिन पीलाचंद मांडले सदस्य शाला प्रबंधन समिति दौलत राम यादव रुमन यादव व्याख्यता दिनेश कुमार साहू विनय कुमार साहू नरेंद्र कुमार वर्मा गीतांजलि नेताम संतोषी गिलहरे सत्या मिश्रा सहायक शिक्षक विज्ञान रूद्र प्रताप साहू भृत्य आकाश सूर्यवंशी स्वीपर यसवंत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
