छुरा (गंगा प्रकाश) :- भारत सरकार के कार्यक्रम स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में आज दिनांक 19 सितंबर 2023 को नगर पंचायत छुरा में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें नगर पंचायत में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। और स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उन्हे आवश्यक दवाइयां दी गई । साथ-साथ ही इन्हें जो मूलभूत सुविधा सरकार के द्वारा जो प्रदान की जाती है उनके बारे में भी जानकारी प्रदान कर जो भी उनसे वंचित रह गए हैं उन्हें वह सब समस्त मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएगी जैसे आवास , नल,लोन ,बिजली, बीमा ,पेंशन ,आयुष्मान कार्ड ,राशन कार्ड इत्यादि जितने भी शासन के महत्वपूर्ण योजनाएं हैं उनसे इनका लाभ प्रदान किया जाए। मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम के डॉक्टर कोडारू धनुषा, ए पी एम राजेश भारद्वाज, नर्स बुलबुल चंद्राकर, फरमासिष्ट आशुतोष वैष्णव, लैब टेक्नीशियन चंद्रहास साहू, के टीम ने सभी स्वच्छता कर्मियों का शारीरिक प्रशिक्षण एवं टीकाकरण किया गया।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वीरेंद्र ठाकुर, रामाधार यादव, धनेश्वर नाग, नामेश साहू,दीपक साहू, कमलेश्वर सिन्हा,मिथलेश कुमार सिन्हा,परमेश्वर सिन्हा, पी आई यू शेखर दुबे,दानेश्वर निर्मलकर,रमेश निर्मलकर, एवम समूह की दीदियां शामिल थी
There is no ads to display, Please add some
