समर्थको का अपार स्नेह व प्यार मेरी अमूल्य पूंजी। हर परिस्थिति में अपने समर्थको और नागरिकों के साथ – हर्षिता पाण्डेय।

राजेश सोनी

तखतपुर (गंगा प्रकाश)।। छग राज्य पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला आयोग विशेष सलाहकार हर्षिता पाण्डेय का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के समर्थको और नगरवासियों ने बड़े आत्मीयता एवम जोर शोर के साथ मनाया। पार्टी के नेतृत्व में चारो मण्डलों के अध्यक्षों सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तखतपुर विधानसभा में बड़े उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।

भाजपा नेत्री ने अपने जन्मदिन की शुरूआत घुटकू क्षेत्र के शक्तिपीठ महामाया मंदिर पर मातारानी के दर्शन व पूजा अर्चना के साथ की। तत्पश्चात हर्षिता पाण्डेय ने बेलपान स्थित महादेव मंदिर पर जल अभिषेक कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना के साथ आर्शीवाद लिया। घुटकू गनियारी बेलपान मंडीचौक भाजपा कार्यालय सहित अन्य स्थानों में जन्मदिवस कार्यक्रम जारी रहा।

हर्षिता पाण्डेय के जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही नगर एवं क्षेत्र के आमजन खासकर युवाओं में में भारी उत्साह देखा गया। पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया जिसमें नगर के प्रमुख मार्गों पर लगे डिवायडरों पोल सहित प्रमुख चौराहों बस स्टेण्ड आदि क्षेत्रों में बड़े बड़े होर्डिंग्स लगा कर जन्मदिन की बधाईयां दी गई। भाजपा नेत्री जब अपने वाहनों के साथ जन्मदिन आयोजन स्थल पर पहुंची जहां उनका भव्य आतिशबाजी एवं ढ़ोल नगाडों के साथ अभिनन्दन किया गया।

44 पौंड का केक रहा आकर्षण का केंद्र।

भाजपा नेत्री के जन्मदिवस के अवसर में मंडी चौक तखतपुर में दिनेश राजपूत के संयोजन में 44 पौड़ का केक काटा गया। इसके अलावा भाजपा कार्यालय, युवा पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने जन्मदिवस को भव्य बनाया। कार्यक्रम स्थल में दूर दूर से समर्थक बधाई देने आए। रात भर बधाई देने वालो का ताता लगा रहा।

इस अवसर पर समर्थको का अपार स्नेह देखकर भाजपा नेत्री हर्षिता पाण्डेय ने आत्मीयता से भावुक होकर कहा की कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह व प्यार ही मेरी अमूल्य पूंजी हैं। अपने राजनैतिक जीवन में कार्यकर्ताओं का जो अपार स्नेह व प्यार मिल रहा है। वो हृदय पटल पर अमिट है। कार्यकर्ताओ का यह स्नेह ही मुझे और अधिक समाजसेवा करने के लिए प्रेरित करता हैं। अपने समर्थको के हर परिस्थिति में मैं उनके साथ खड़ी दिखूंगी।

जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित प्रमुखजन में त्रेतानाथ पाण्डेय नारायण सिंह जीवन लाल पाण्डेय दिनेश राजपूत मुकेश ताम्रकार दिलीप तोलानी विश्वनाथ यादव महेंद्र पाण्डेय ज्ञान सिंह ठाकुर बशी पांडे  कोमल सिंह ठाकुर नैन 

लाल साहू मालती यादव  दिलीप कोरी निखिल श्रीवास हरीश तिवारी अजय यादव अरुण चौहान अश्वनी श्रीवास अल्पेश द्विवेदी अनुभव शुक्ला विनय श्रीवास सुखचंद डहरिया गुलजी खुराना संतोष कश्यप ओंकार सोनी काशी देवांगन शिव देवांगन अनिल सिंह ठाकुर सरजू यादव प्रकाश पाटले किशन पाण्डेय दीपक ठाकुर ईश्वर राजपूत माधो देवांगन ऋषि पटेल छोटू मिश्रा चंद्रकांत पटेल दिनेश साहू गुरुदीप खुराना नूरीता कौशिक राजेंद्र कौशिक अभिलाष लोनिया जसराम प्रजापति तिलक देवांगन की गरिमामयी उपस्थित रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version