छुरा (गंगा प्रकाश)। शासन के निर्देशानुसार संकुल केंद्र छुरा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिपराही मे बच्चों की बहुमुखी कौशल को विकास करने के लिए रचनात्मक गतिविधियां कराई जा रही है माध्यमिक शाला के शिक्षकों द्वारा समर कैंप में अनुपयोगी सामान का सदुपयोग मिट्टी से खिलौने; चित्रकला आदि बनाना सिखाए जा रहे हैं। नैतिक शिक्षा और गणितीय अवधारणाओं को बारीकी से सीख रहे हैं। समर कैंप के आनंद के साथ अपनी रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में बच्चों में आनंद का माहौल देखने को मिल रहा है समर कैंप के कार्यक्रम में प्रधान पाठक सीडी कोसले, श्रीमती पूनम सोनी, श्रीमती विभा चंद्राकर, रोहित कुमार नेताम तथा विश्राम सिंह सोमन टांडे एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे समर कैंप मेंआर्ट एन्ड क्राफ्ट के तहत बच्चों को विभिन्न रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियां और गणितीय अवधारणाओं को श्रीमती विभा चंद्राकर शिक्षक द्वारा बच्चों को सिखाया जा रहा है ।
There is no ads to display, Please add some
