तीन आरोपियो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 

खैरागढ़ -खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एवं थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 19.09.2022 को थाना खैरागढ़ पुलिस की विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया। अभियान तहत ग्राम पाडादाह थाना खैरागढ़ में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर लोगो को सट्टा नामक हार जीत का खेल खिला रहा है कि सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी नितेश देवांगन पिता स्व0 राजन्द्र देवांगन उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम पाण्डादाह थाना खैरागढ़़ थाना खैरागढ़ को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी से 475/- नगदी रकम व सट्टा पट्टी व डाट पेन जप्त कर ओरोपी के विरूद्ध थाना खैरागढ़ में धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत अपराध 584/22 पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को पृृथक से प्रतिबंधात्म कार्यवाही इस्तगासा क्रमांक 138,385/22 धारा 151/107,116(3) जाफौ0 के तहत कार्यवाही कर श्रीमान अनुभागीय दण्डाधिकारी महोदय न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया। इसी प्रकार आरोपी रहमान उर्फ गुलशन सोरी पिता सुखदेव सोरी उम्र 30 वर्ष जो शराब पीने का आदि है आये दिन शराब पीकर घुमता रहता है काम काज नही करता है। आज दिनांक 19.09.22 को अपने से शराब पीने के लिए पैसा मंगा नही देने पर मारपीट के लिए उतारू हो गया की शिकायत पर आरोपी आरोपी रहमान उर्फ गुलशन सोरी पिता सुखदेव सोरी उम्र 30 वर्ष साकिन तुरकारीपारा थाना खैरागढ़ जिला के0सी0जी0 छ0ग0 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये इस्तगाशा क्रमांक 186,383/22 धारा 151, 107, 116 (3) जा0फौ0 तैयार कर श्रीमान एसडीएम महोदय खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया। साथ ही आरोपी मनोज यादव पिता स्व0 पदुम यादव उम्र 22 वर्ष बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति है जो गणेश विसर्जन के दौरान गांव में तलवार एवं एयर पिस्टल के साथ नाच रहा था। जिसका विड़ियो सोशल मिडिया में वायरल होने पर दिनांक 19.09.22 को थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा  आरेापी मनोज यादव पिता स्व0 पदुम यादव उम्र 22 वर्ष थाना खैरागढ़ जिला के0सी0जी0 छ0ग0 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुये इस्तगाशा क्रमांक 186,383/22 धारा 151,107,116 (3) जा0फौ0 तैयार कर एसडीएम महोदय खैरागढ़ के समक्ष पेश किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version