गुंडरदेही विधानसभा के क्षेत्रों का लिया जायजा

राघवेंद्र सिंह

बालोद(गंगा प्रकाश)।बालोद जिला अंतर्गत आने वाले गुंडरदेही विधानसभा के एक छोटे से कस्बे सिकोसा जहां के रहने वाले दौलत राम कोसरे जो लगातार लगभग 9 वर्षों से समाज सेवा करते आ रहे हैं और दिन ही करीब दिहाड़ी मजदूर जैसे वृद्ध और निम्न परिवार को ले करके हमेशा चलते हुए आ रहे हैं और आज भी उसी बातों का जिक्र करते हुए अपने जीवन काल की हर परिभाषा को व्यक्त करते हुए जीवन में संघर्ष और नैतिकता की बातों की पराकाष्ठा को लेते हुए आज गुंडरदेही विधानसभा के क्षेत्रों के बारे में जायजा लेने हेतु तथा जानकारियां लेकर के उन पर विचार विमर्श कर समाज सेवा की भाव से कुछ कर लेने और कुछ हल कर लेने जैसे भाव को लेकर के आज मीडिया बंधुओं से रूबरू हुए जिसमें प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक के साथ-साथ पोर्टल के सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे जो लगभग दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक वार्तालाप किए जिनमें प्रमुख बातें गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी लगभग 242 ग्राम पंचायत जिनमें देहाड़ी मजदूर, श्रमिक, कारीगर, निम्न परिवार, वृद्ध परिवार और अभी वर्तमान में जिस ग्राम पंचायत में आने वाले ऐसे परिवार जिन्हें अभी तक केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार जिनकी योजनाएं प्राप्त नहीं हुई तथा वर्तमान में अभी जो बेरोजगारी, भुखमरी,गरीबी, पेंशनधारी, आवास हीन लोगों की जो बातें और उनमें सबसे बड़ी बात अभी की कि वर्तमान समय में लोग किस प्रकार जीवन व्यतीत कर रहे हैं कि आज ग्राम पंचायत के लोग शहर में जा रहे हैं, शहर के लोग बाहर जा रहे हैं, बाहर के लोग विदेश जा रहे हैं- क्यों, इस प्रकार हो रहा है कि आज कोई अपने गांव में नहीं रह पा रहे हैं क्या बातें हैं और इन्हीं कई प्रकार की बातों का जायजा लेने हेतु समाज सेवक दौलतराम कोसरे ने मीडिया बंधुओं से वार्तालाप किए और अपने गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विषय में जानकारियां प्राप्त करते हुए उन पर विचार विमर्श करने की बात कही तथा जरूरतमंदों के लिए शीघ्र न्याय दिलाने, अत्याचार, शोषण और दबंगई कार्यों को अपराधियों को नियंत्रण करने हेतु और कानूनी रूप से जो बातें आती है चाहे वह महिलाओं के विषय में हो, पढ़ाई करने वाले स्कूली बच्चों के विषय में हो या फिर वृद्धजनों के प्रति हो इन सभी बातों का आकलन करते हुए आगे उन पर निराकरण करने हेतु बातें कहीं। इस परस्पर मिलन समारोह में मुख्य रूप से संदीप श्रीवास्तव, नरेंद्र सोनवानी, प्रकाश मिश्रा, दीपक राय, नवनीत मिश्रा, राघवेंद्र सिंह,शशि मिश्रा,राजू मिश्रा, विनोद पांडे, लोकेश वर्मा, नारायण सिंह, धर्मेंद्र देशलहरे, सीताराम निषाद, नारायण कोसरिया,समाज सेवक संतोष कौशिक, डामन चावरे, अयोध्या वर्मा, मलेश मारकंडे, पंचराम बघेल, स्वरूप साहू, मिलन साहू समाज सेवक,हीरालू साहू, परदेसी यादव राहुल चंद्राकर टेकराम सोनवानी, विवेक साहू, महेश महीलकर, योगेश महीलकर, भोलाराम डहरे, करण मारकंडे, आनंद बसदेव, रामू कुंभकार, गंगाराम चंद्राकर,दुकालू देवार के साथ वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवक, ग्रामीण बंधु,विधानसभा स्तरीय ख्याति प्राप्त लोग के साथ मुख्य रूप से समाजसेवा दौलत राम कोसरे उपस्थित रहे तथा सभी लोगों के समक्ष दौलतराम को सिरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं एक समाज सेवक प्राणी हूं और गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में लगातार मैं अन्य विधानसभा की अपेक्षा इस विधानसभा में देख रहा हूं कि कितने प्रकार की समस्याएं लगातार आ रही है और मेरे पास अनगिनत लोगों का आना जाना और कई कार्यों की वजह से भेंट मुलाकात होते रहता है तो मुझे कई तरह की जानकारियां प्राप्त होती है मगर मैं उसे जांच परख कर के ही उनकी समस्याओं को सुनकर हल करने का कोशिश कर रहा हूं इसीलिए आज समाज प्रमुख लोगों तथा मीडिया बंधुओं को मैंने आने का न्योता दिया जिस पर सभी ने सहजता से ही स्वीकार करते हुए आना स्वीकार किए और आज क्षेत्रों के विषय में जानकारियां लिया और अब आगे सभी के आशीर्वाद फल स्वरुप में अपने गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा के तौर पर सभी प्रकार के दोषारोपण कार्यों को दूर करने का भरपूर सहयोग करूंगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version