आदिवासी विकास खण्ड नगरी में दो दिवसीय शाला विकास समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न

नगरी धमतरी (गंगा प्रकाश)-   वनांचल विकासखंड नगरी के शालाओं में समुदाय एवं बच्चों के पालकों को जोड़ने विशेष पहल की जा रही है | इस कड़ी में समग्र शिक्षा अंतर्गत शाला विकास समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए विकासखंड स्तरीय संकुल शैक्षिक समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला विकासखंड स्रोतकेंद्र नगरी के सभा कक्ष में दिनांक 4 नवम्बर को संपन्न हुई | एस.एम्.सी. प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने समुदाय एवं बच्चों के पालकों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शाला विकास समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया | बीईओ श्री सिंह ने शाला विकास समिति के सदस्यों की सक्रियता विद्यालय में बनाये रखने के लिए तथा शैक्षणिक गतिविधियों में पालकों एवं एस.एम्.सी. के सदस्यों का निरंतर सहयोग लेने के निर्देश समस्त प्रधान पाठकों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को दिए | इस अवसर पर प्रभारी डी.एम्.सी. डी.के.सूर्यवंशी ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत शाला विकास समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित करने कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया | दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन पर ए.पी.सी.अतुल रनसिंह, कौसरजान, धर्मेन्द्र कुमार साहू, यशवंत कुमार देवांगन लोकेश पाण्डेय, जोहन नेताम,बी.आर.सी.रामू लाल साहू सहित नगरी विकासखंड के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं विभिन्न शालाओं के प्रधान पाठक,शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे |


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version