थाना कोतवाली, विशेष पुलिस टीम एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मामले मे कार्यवाही कर शातिर आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार।
???? संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल एवं आस पास के 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर आरोपियों की पहचान कर की गई कार्यवाही।
???? आरोपियों के कब्जे से चांदी बेचने से प्राप्त नगद रकम 17000/- रुपये, नगद 30000/- रुपये कुल 47000/- रुपये, 05 नग मोबाइल, सोने का अंगूठी 04 नग, 01 नग लॉकेट, 02 नग कंगन, 04 नग दाना, 01 नग सोने का हार कुल वजन 101 ग्राम बाजारू मूल्य किमती लगभग 535527/- रुपये, ताला तोड़ने मे प्रयुक्त किया गया औजार एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल किया गया बरामद।
???? स्थानीय आरोपी द्वारा तकिया रोड़ स्थित सुने मकान की रेकी कर जिला कोरिया एवं जिला एम.सी.बी से आरोपियों कों बुलवाकर चोरी की घटना कों दिलवाया गया था अंजाम।
???? शातिर आरोपी द्वारा चुराए हुए सोने कों बिलासपुर बैंक मे गिरवी रखकर लगभग 04 लाख रुपये प्राप्त किया गया था, चुराई गयी चांदी कों बेचकर 17000/- नगद अपने कब्जे मे रखना बताया।
???? घटना कारित करने पश्चात सभी आरोपी घटनास्थल से पैदल निकलकर अलग अलग रास्तो से होते हुए रेल्वे स्टेशन अम्बिकापुर मे पहुंचकर मिलकर हुए थे फरार।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास”* के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी समर प्रसाद जायसवाल साकिन तकिया रोड़ अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 17/05/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के बच्चों की छुट्टी होने पर दिनांक 23/04/24 कों प्रार्थी अपने निवास तकिया रोड़ स्थित मकान कों ताला बंद कर परिवार के साथ अपने गृहग्राम धंधापुर चला गया था, कि दिनांक 17/05/24 कों तकिया रोड़ स्थित निवास पहुंचने पर प्रार्थी कों अपने मकान का ताला टूटने की जानकारी प्राप्त हुई, प्रार्थी बाद मे घर के अंदर जाकर देखा तो घर मे रखा हुआ 30 हजार रुपये नगद सहित सोने चांदी का गहना कुल किमती लगभग 03 लाख रुपये किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 334/24 धारा 457, 380, 413 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना मामले का खुलासा करने हेतु पुलिस राजपत्रित अधिकारियो के नेतृत्व मे थाना कोतवाली, विशेष पुलिस टीम एवं सायबर सेल की एक संयुक्त टीम गठित कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया साथ ही आरोपियों के आने एवं फरार होने के संभावित रास्तो के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन कर आरोपियों के सम्बन्ध मे जानकारी एकत्र की गई, साथ ही सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन करने पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, आरोपियों के सम्बन्ध मे साइबर सेल से आवश्यक तकनिकी जानकारी प्राप्त कर मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम कों जिला कोरिया एवं जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रवाना किया गया था।

⏩ संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना पटना पुलिस एवं थाना चिरमिरी पुलिस की सहायता से मामले मे शामिल आरोपियों कों घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) दीपक देवास उम्र 22 वर्ष साकिन बड़ी बाजार टिकरापारा थाना बड़ी बाजार जिला एम.सी.बी. (02) रिजवान् रहमान उम्र 21 वर्ष साकिन बड़ी बाजार चिरमिरी थाना बड़ी बाजार जिला एम.सी.बी (03)बादल कुशवाहा कान्छी उम्र 21 वर्ष साकिन छोटी बाजार चिरमिरी थाना बड़ी बाजार जिला एम.सी.बी. का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि घटना कारित करने हेतु मामले मे शामिल आरोपी रामकुमार साहू कटकोना थाना पटना जिला कोरिया के कहने पर आरोपी दीपक देवास, रिजवान् रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी आपस मे इकट्ठा होकर अम्बिकापुर स्थित तकिया रोड़ के मकान मे चोरी करने हेतु आना बताये, पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के मास्टरमाइंड शातिर आरोपी रामकुमार साहू की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (04) रामकुमार साहू उर्फ़ अनमोल उम्र 32 वर्ष साकिन कटकोना थाना पटना जिला कोरिया का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताया कि प्रकरण मे शामिल अम्बिकापुर निवासी आरोपी अमित जायसवाल से आरोपी रामकुमार साहू का 06 माह पूर्व से जानपहचान हैं, अम्बिकापुर आने जाने के दौरान दोनों एक दूसरे से मिलते थे, इसी दौरान रामकुमार साहू और अम्बिकापुर निवासी अमित जायसवाल द्वारा मिलकर सुने मकान मे चोरी करने की योजना बनाई गई, बाद मे अमित जायसवाल द्वारा तकिया रोड़ स्थित सुने मकान की तलाश कर आरोपी रामकुमार साहू कों सूचित किया गया।

⏩ आरोपी रामकुमार साहू द्वारा चोरी की घटना कारित करने हेतु चिरमिरी जिला एम.सी.बी.के 03 आरोपियों दीपक देवास, रिजवान् रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी कों सुने मकान मे चोरी की घटना कारित करने के लिए बुलाया गया और दीपक देवास के साथ सभी आरोपियों कों अम्बिकापुर भेजा और प्रकरण मे शामिल स्थानीय आरोपी अमित जायसवाल अन्य आरोपी दीपक देवास कों अपने दोपहिया वाहन मे बैठाकर घटनास्थल की रेकी कराया, रेकी करने बाद अमित जायसवाल अपने घर चला गया और आरोपियों के सम्पर्क मे बना हुआ था, कि उसी रात घटना दिनांक 15/05/24 कों दीपक देवास अपने अन्य दोनों साथी रिजवान् रहमान एवं बादल कुशवाहा कान्छी के साथ मिलकर  तकिया रोड़ स्थित सुने मकान मे घुसकर ताला तोड़कर 30000/- नगदी समेत 03 लाख रुपये की सोने चांदी की चोरी की घटना कारित की गई और घटना पश्चात सभी आरोपी अलग अलग फरार होकर रेलवे स्टेशन अम्बिकापुर के पास पहुचे, बाद मे आरोपी रामकुमार साहू अपने मोटरसायकल से अम्बिकापुर आकर दीपक देवास एवं अन्य साथियो से मकान से चोरी किया गया सोना चांदी एवं नगदी रकम लेकर चला गया एवं सभी आरोपी मौक़े से फरार हो गए।

⏩ बाद मे आरोपी रामकुमार साहू बिलासपुर आईसीआईसीआई बैंक जाकर सोने के गहनो कों गिरवी रखकर लगभग 04 लाख रुपये नगद प्राप्त किया , और चांदी कों अज्ञात व्यक्ति कों 17000/- रुपये मे बेचना बताया, आरोपी कों प्राप्त रकम मे से 105000/- रुपये अमित जायसवाल कों देना बताया, आरोपी दीपक कों 100000/- रुपये देना बताया एवं आरोपी के पास 30000/- नगद रकम शेष होना बताया एवं अन्य शेष रकम खाने पिने मे ख़र्च होना एवं सट्टा मे हार जाना बताया हैं, आरोपी दीपक देवास द्वारा रिजवान् कों 15000/- रुपये एवं अन्य साथी बादल कों 25000/- रुपये देना बताया शेष रकम ख़र्च होना बताया हैं, आरोपी रिजवान् एवं बादल द्वारा उपरोक्त रकम खाने पिने मे ख़र्च होना एवं सट्टा मे हार जाना बताया है, प्रकरण मे शामिल स्थानीय आरोपी अमित कुमार जायसवाल की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा अपना नाम (05) अमित कुमार जायसवाल उम्र 36 वर्ष साकिन सलका डेडरी जिला सूरजपुर हाल मुकाम केनाबांध अम्बिकापुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं हिस्से मे प्राप्त रकम 01 लाख कों खाने पिने मे खर्च होना एवं सट्टा मे हार जाना बताया हैं, आरोपियों के कब्जे से चांदी के गहने कों बेचने पर प्राप्त रकम 17000/- रुपये, नगद रकम 30000/- रुपये कुल रकम 47000/- रुपये नगद एवं 05 नग मोबाइल, ताला तोड़ने मे प्रयुक्त औजार एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटरसायकल बरामद किया गया हैं, आरोपी रामकुमार साहू के निशानदेही पर विधिपूर्ण कार्यवाही करते हुए सोने का अंगूठी 04 नग, 01 नग लॉकेट, 02 नग कंगन, 04 नग दाना, 01 नग सोने का हार कुल वजन 101 ग्राम बाजारू मूल्य किमती लगभग 535527/- रुपये जप्त किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह,सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, रजनीकांत मिश्रा, सूरज राय, महिला आरक्षक सरस्वती आयाम, आरक्षक उपेंद्र सिंह, विवेक राय, संजीव चौबे, सत्येंद्र दुबे, विकाश सिंह, कुंदन सिंह, अंशुल शर्मा, राकेश शर्मा, राहुल सिंह, रमेश राजवाड़े, अशोक यादव, शामिल रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version