मनमानी को लेकर ग्रामवासियों में दिख रहा भारी आक्रोश,अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप

मालखरौदा/सकर्रा (गंगा प्रकाश)। मालखरौदा जनपद के ग्राम पंचायत सकर्रा में सरपंच व मटेरियल सप्लायर की मनमानी चरम पर है। जिसको लेकर ग्रामवासियों में भारी आक्रोश पनपने लगा है। सरपंच व् गांव में काम कराने वाला मटेरियल सप्लायर गौरी शंकर साहू द्वारा नियम विरुद्ध कार्य को लेकर  आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप में बताया गया है की सरपंच व् मटेरियल सप्लायर गौरीशंकर साहू द्वारा नियम विरुद्ध बिना  मटेरियल सप्लाई किये, बिना बिल भवचर का तत्कालीन सचिव राजेश गवेल को दबाव बनाकर एवं धमकी दिलवाकर आज से लगभग एक से डेढ़ वर्ष  पूर्व में स्वीकृत सीसी रोड निर्माण गुडी चौंक से कांजी हाउस का स्वीकृत 7 लाख रुपयें का अग्रिम राशि 2 लाख 80 हजार रुपये को आहरण कर गबन करने का उक्त दोनों पर आरोप है। वही आरोप है की स्वीकृत स्थल पर आज भी कार्य प्रारंभ नही किया गया है। वही कार्य स्थल पर मटेरियल सप्लाई भी नही किया गया है। उक्त राशि गबन  करने के संबंध में आवेदक उमाशंकर साहू द्वारा शिकायत किया जा चुका है। जिसका आरोप है की उक्त मामलें के शिकायत मे जिसका जांच  अधिकारी देवलाल बंजारे द्वारा 14 जुलाई 2023 को किया जा चुका है।शिकायत सही होने पर दबाव के कारण आज दिनांक तक जांच प्रतिवेदन  प्रस्तुत नही किया है। उक्त जांच प्रतिवेदन के संबंध मे सीईओ मालखरौदा को आवेदक द्वारा अवगत कराया जा चुका है। वही मामले के शिकायत में सीईओ द्वारा अवलोकन के बाद प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की आश्वाशन दिया गया है। आरोप है की सरपंच पदमा बरेठ व् मटेरियल सप्लायर गौरीशंकर साहू का दोनों का यह पहला मामला नही है। इसके आलावा अनेकों भ्रष्टाचार करने की इन पर आरोप है। भ्रष्टाचार में दबाव के कारण बचते बचते आ रहे है। जिसका आरोप ये दोनों पर लगातर लग रहे है। मामलें मे ख़ास बात ये है की इन दोनों को डर है की आचार सहिंता के बाद दोनों का राजनितिक दबाव कोई काम् नही आएगा। जिसके डर से वर्तमान सचिव मनोज गबेल के खिलाफ झूठा एवं फर्जी शिकायत दूसरे के माध्यम से कराया जा चुका है। हर रोज मालखरौदा जनपद कार्यालय मे मंडरा रहे है। सरपंच का एक शिकायत नही अनेकों शिकायत जांच अधिकारी देव लाल बंजारे के पास राजनितिक दबाव के कारण लंबित है।

,,,सरपंच श्रीमती पदमा बरेठ के द्वारा दबाव बनाकर नियम विरुद्ध बिना प्रमाणित बिल भवचर का गौरी शंकर के नाम पर चेज जारी करवाया जाता था। जिसका खामियाज़ा छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का आदेशित अर्थदंड का भरपाई मुझे तनख्वा से करना पड़ रहा है।

राजेश कुमार गबेल तत्कालीन सचिव ग्रा.प. सकर्रा

,,,,कार्यालय ग्राम पंचायत सकर्रा मे सभी भुगतान 40% का नियम अनुसार प्रमाणित बिल भवचर सहित किसी भी दस्तावेज नही है। जिसके कारण सूचना के अधिकार के आवेदन प्रस्तुत करने वाले आवेदक को निर्धारित समय पर चाही गई जानकरी  प्रदान किया जाना संभव नही हो पाता। जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर का परेशानी हमेशा मंडरा रहा है। उक्त राशी आहरण वाले सीसी रोड  आजतक अप्रारंभ है। 

मनोज कुमार गबेल सचिव ग्राम पंचायत सकर्रा


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version