प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष के ऊपर झूठा केस दर्ज करने का मामला।

राजेश सोनी
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश सरपंच संघ के अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय के ऊपर झूठा केस दर्ज करने के विरोध में प्रदेश सरपंच संघ गुरुवार को संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में सड़कों पर उतर आया। सरपंच संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को बिलासपुर जिलाधीश कार्यालय का न सिर्फ घेराव किया बल्कि लगभग डेढ़ घंटे तक चक्का जाम कर मुख्य मार्ग से आवागमन को भी बाधित कर दिया। सरपंच लगभग 3 घंटे तक कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपने की जिद पर अड़े रहे। प्रदेशभर से आए सरपंचों ने लगभग 2 घंटे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार विरोधी नारे भी लगाए। गौरतलब है कि प्रदेशभर के सरपंच पिछले 20 दिनों से सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने अब तक सरपंचों की मुख्य मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है और ना ही किसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। इसी दौरान तखतपुर विकासखंड के सरपंच आदित्य उपाध्याय के ऊपर झूठे मामले में केस दर्ज करते हुए उन्हें नोटिस दिया गया है। इस बात से आक्रोशित सरपंचों ने गुरुवार को संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में बड़ा आंदोलन किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने बताया कि सरपंचों की हड़ताल से प्रदेश सरकार डर गई है इसलिए झूठे मुकदमे और केस लगा कर भय दोहन करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। 

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version