करन अजगल्ले

मालखरौदा(गंगा प्रकाश)। 21 अक्टूबर 1959 को लद्याख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में तैनात एक छोटे से पुलिस गश्ती दल पर चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर हमला किया गया जिसमें 10 पुलिस कर्मियों ने अपना बलिदान दिया था उसी की याद में हर वर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।बता दे कि इसी कड़ी में  मालखरौदा थाना  क्षेत्र के शहीद पुलिस अधिकारी स्व. दीपक भारद्वाज, पिता राधेलाल भारद्वाज उम्र 30 वर्ष साकिन पिहरीद थाना मालखरौदा जिला सक्ति ने ज बीजापुर, जिला मुख्यालय डी. आर. जी. ड्युटी में रहते दिनांक 03 अप्रैल 2021 बीजापुर के तररेम थाना क्षेत्र के टेकल गुड़ा पूर्ति के जंगल में नक्सलियों से लड़ते देश के लिये शहीद हो गये जिनकी ” शहादत को नमन ” करते हुये आज दिनांक 21/10/2022 को उनके प्रारंभिक शिक्षा स्कूल शिशु मंदिर ग्राम पिहरीद में मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के मुख्य आतिथ्य में श्रध्दांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ शहीद दीपक भारद्वाज के चित्र में माल्यार्पण कर वीर शहीदों को नमन किया गया। आज के शहीद स्मृति दिवस के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहीद दीपक भारद्वाज के पिता  राधेलाल भारद्वाज , माता परमेश्वरी भारद्वाज , सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य, आचार्य व स्कूल स्टॉफ, ग्राम पिहरिद के स्कूल उपाध्यक्ष छेदीलाल चन्द्रा, जलधर यादव, इन्द्रजीत चन्द्रा, भुवनेश्वर चन्द्रा, चन्द्रकुमार चन्द्रा, अजयदास महंत मेलचंद चन्द्रा, भूपेन्द्र कुमार चन्द्रा (पूर्व सरपंच), क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि  समस्त विद्यार्थी एवं थाना स्टाप उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version