गरियाबंद /फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश) मात्र 10 दिनों में ग्राम चैतरा में 2 व्यक्तियों की मौत जहरीले सर्प के काटने से गांव वाले काफी भयभीत है। सर्पदश के चलते ग्राम चैतरा में 3 वर्शीय बालक की फिर मौत हो गई। मौत से ग्राम में शोक का माहौल है। ग्राम में सर्प काटने की दूसरी घटना है वहीं पर क्षेत्र की चौथी घटना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चैतरा में ठाकुरराम साहू के पुत्र पूरब साहू उम्र 3 वर्श को रात्रि 2 बजे जहरीले सर्प ने काट लिया काटने के बाद बालक पीड़ित होकर चिल्लाया एवं उसका असर होने लगा तो परिजनों ने उन्हें फिंगेश्वर लेकर आए यहां पर उनकी हालात देखकर उसे तुरन्त महासमुंद जिला अस्पताल खरोरा रिफर कर दिया। यहां पर भी प्राथमिक उपचार के 1 घंटे के बाद स्थिति में सुधार नहीं आया तो डॉक्टर ने उसे रिफर कर दिया। इलाज के चलते उसकी 15 सितंबर को सुबह 5 बजे मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर पूरे ग्राम में शोक की लहर रही। इसके पहले इसी ग्राम में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की भी सर्पदश से मौत हो गई थी।
There is no ads to display, Please add some
