ज्योति कलश स्थापना के लिए काटी जा रही रसीद

भागवत दीवान 

कोरबा (गंगा प्रकाश)। आश्विन मास में मनाए जाने वाले कंवार नवरात्र पर्व को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष तैयारी की जा रही है। मंदिरों में रंग रोगन के साथ अनुष्ठान के लिए जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बार अनेक देवी मंदिरों में हजारों की संख्या में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। सर्वमंगला सहित अन्य मंदिरों में ज्योति कलश स्थापना के लिए रसीद काटी जा रही है।

26 सितंबर से नवरात्र पर्व की शुरुआत हो रही है। शक्ति की आराधना के लिए इस दौरान अनुष्ठान करने की परंपरा है। इस पर्व को लेकर जिले के देवालय में आवश्यक तैयारी का सिलसिला जारी हैं । मंदिरों की सजावट करने के साथ श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए स्थानीय स्तर पर काम किया जा रहा है। सर्वमंगला मंदिर का प्रबंधन भी इस पर्व के लिए तैयारी में जुटा हुआ है। नन्हा पाण्डेय ने बताया कि हजारों की संख्या में ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। अब तक काफी लोगों ने इसके लिए रुचि दिखाई है। मंदिरों में नियमित पूजा अर्चना के साथ साथ नवरात्र पर दुर्गा सप्तशती के पाठ के अलावा देवी भागवत कथा का वाचन होगा। नवरात्र का समापन कन्या भोज और कलश विसर्जन के साथ किया जाएगा।

माता की भक्ति में डूबेगा अंचल

शहर में दो साल के बाद दुर्गा पूजा और दशहरे की रौनक लौटेगी। दुर्गोत्सव को लेकर तैयारी चल रही है। शहर में 15 से ज्यादा बड़े भव्य पंडाल सज रहे हैं। पंडालों में कहीं प्रतिपदा तो कहीं षष्ठी तो कहीं सप्तमी से प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। देवी मंदिरों में 26 सितंबर से नवरात्रि की विशेष पूजा शुरू होगी।  मंदिरों में सोमवार को सुबह घट स्थापना होगी। इसके साथ मंदिर परिसर मनोकामना ज्योत से जगमग होंगे। नवरात्रि के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू होगा। बाजार में भी इसकी रौनक दिखेगी। शहर के ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा और रियल इस्टेट बाजार ग्राहकों को आकर्षित करने की पूरी तैयारी कर रहा है।

20 से 60 फीट ऊंचे पंडाल

शहर में 20 फीट से 60 फीट ऊंचाई तक के पंडाल सजाए जा रहे हैं। शहर में छोटे-बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं। 2 वर्ष कोरोना के बाद सभी पंडाल को अच्छी आकृति देने में जुटे हैं। 11 फीट तक की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आकर्षक पंडालों में माता की प्रतिमा विराजेगी।

कारोबार में लौटेगी रौनक

नवरात्रि से लेकर दिवाली से पहले धनतेरस तक त्योहारों का रंग बाजार पर भी चढ़ता है। शहर के टू व्हीलर और चार पहिया ऑटोमोबाइल कारोबार में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। कारोबारियों के मुताबिक त्योहारों पर मुहूर्त के साथ ऑफर और फाइनेंस स्कीम के कारण खरीदारी ज्यादा होती है। 2021 के दशहरा से दिवाली तक के कारोबार में शॉर्ट सप्लाई की वजह से सात फीसदी कम बिक्री हुई थी। इस बार बिक्री में 10 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा होने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version