मैनपुर (गंगा प्रकाश)।  सर्व आदिवासी समाज राजापड़ाव क्षेत्र के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम जरहीडीह (शोभा) में नुवाखाई मिलन समारोह एवं ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदिवासी संस्कृति और वेशभूषा में सराबोर होकर क्षेत्रवासियों ने नुवाखाई व ठाकुर जोहारनी की परंपरा को निभाया। पूरे कार्यक्रम के आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने कोरिया के पान में चिवड़ा खाया, और भोजन तथा पानी सियारी के पत्ता में,चाय सराई के पत्ता में पिया गया। इस परंपरागत नवावाई पर लोग एकजुट रहे।

कार्यक्रम के मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा आदिवासी समाज की अपनी विशेष परंपराएं हैं हजारों वर्ष से इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इस अवसर पर समाज के लोग एकत्रित होते हैं और समाज के विकास के लिए विचार विर्मश करके संस्कृति व परंपरा को आगे बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है। नुवाखाई हमारी प्राचीन परंपरा है जिसे बनाये रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है।उन्होंने कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में युवाओं की ऊपर और भी जिम्मेदारी ग्रहण करने का समय है।

जनपद सभापति घनश्याम मरकाम ने समाज के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा समाज के लोग सुलझे हुए और उदार प्रकृति के होते हैं। यही हमारे समाज का मूल स्तंभ है। उन्होंने कहा समाज में वैचारिक एकता का ही परिणाम है कि मनभेद होने के बाद भी सभी एक साथ मिल जुलकर नवखाई में एकत्रित होते हैं।

आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सदस्य हेमराज ध्रुव ने कहा कि समाज के लोगों को शैक्षणिक विकास की ओर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए। इसके लिए परिवार में लड़की लड़के में भेद नहीं करना है सभी को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता है।

महिला प्रकोष्ठ की भुनेश्वरी नेताम ने कहा कि  महिलाएं आधी आबादी की नेतृत्वकर्ता है, उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं आगे आकर समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों व समाजजनों ने इष्टदेव बूढ़ादेव की विधिवत पूजा अर्चना की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से खामसिंह मरकाम, सरपंचगण कृष्णा नेताम,सुनील मरकाम,सखाराम मरकाम,तिलक मरकाम,चिमन नेताम,प्रताप नेताम,दशरथ नेताम,बुद्ध नेताम,भानु नेताम,रमेश नेताम,भुनेश्वर नेगी,बसिद मरकाम,गाडाराय मरकाम,मोतीराम नेताम,हलालु मरकाम,गौतम मंडावी,टीकम नागवंशी,हेमप्रकाश मरकाम,रामेश्वर ध्रुव,हेमराज ध्रुव,मिथलेश ध्रुव,अन्नू मरकाम,कुम्हारु नेताम,निरंजन नेताम,महादेव नेताम,मोतीराम नेताम,सुखदेव नेताम, महत्तर नेताम,भुनेश्वरी नेताम,दुर्गा मरकाम,ममता मरकाम,उमा मरकाम,रोहन नेताम,हेमन्त परदे, पुरुषोत्तम परदे, दिनेश नेताम,हरष नेताम,धर्मेंद मरकाम,बृजलाल नेताम,श्यामा कुमार मरकाम,हीरासिंह मंडावी,धनसिंह नेगी,धनसु मरकाम, गोवर्धन नेताम,रमेश मरकाम सहित क्षेत्र के समाज प्रमुख,पटेल और झांकर पुजारी,क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में राजापड़ाव क्षेत्र के लोग शामिल हुए।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मिथलेश ध्रुव ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version