अध्यक्ष बोले सविधान व सरकार की प्राथमिकता के बाद समाज सतत आगे बढ़ रहा है,किंतु राजनीतिक क्षेत्र में हमे सामंतवादी सोंच से करना पड़ता है मुकाबला।

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।:-सर्व गाड़ा समाज द्वारा सुखचन्द बेसरा को जिला अध्यक्ष मनोनीत करने के बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में बेसरा ने अपने जम्बो कार्यकरिणी का गठन किया है।समाज के सजग व संगठन का अनुभव रखने वाले 5 वरिष्ठ देवा मरकाम,मोहित मोंगरे,यशवंत मरकाम,रमेश गंधर्व,जगमोहन नेताम को सामाजिक संगठन में सबसे ऊपर सरंक्षक की जवाबदारी दी गई है।जम्बो कार्यकरिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष सुखचन्द बेसरा ने कहा कि समय के साथ साथ सभी का सोंच बदला है।आज सविधान व सरकार की मदद से हमारा समाज नित नए आयामो को गढ़ रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने अपनी योग्यता साबित कर रहे हैं।कुछ जगहों पर जागरूकता का अभाव वँहा अभियान चला कर समाज को शिक्षित, सशक्त व सुदृढ बनाना हमारा लक्ष्य रहेगा।बेसरा ने अपने साथ घटित राजनीतिक घटनाक्रम को मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की,राजनीतिक क्षेत्र में भी हमने अपनी योग्यता सिद्ध किया है,ऊपर स्तर पर मान सम्मान में बराबर की भागीदारी होती है,लेकिन निचले स्तर पर कुछ सामंतवादी विचारधारा रखने वाले लोगों के निशाने पर हमारा वर्ग रहता है,हमे मिलने वाला मान सम्मान उनकी नजरो में हमे खटकते रहता है,इन्ही ताकतों से आगे हमे लड़ना है।ऐसे लोगो की चुनौती हम स्वीकार करते हैं।हमे हमारे अधिकार व सम्मान के लिए लड़ने की कला ही आगे शिखर तक पहुचायेगी।

जिला कार्यकारिणी में इन्हें मीली जवाबदारी

बेसरा के जम्बो कार्यकारिणी में जयराम जगत को कार्यकारी अध्यक्ष,महेश्वर बघेल को सचिव, ऋषि कुमार प्रधान,गणेश दुर्गा व पदुलोचन जगत को महासचिव , बालाराम टांडिया को कोषाध्यक्ष,रवि शंकर बघेल को मीडिया प्रभारी,
राजकुमार प्रधान,रामलाल तानडे, मोहनलाल नेताम,मेघराम बघेल,नारद नेताम,तुलाराम सोनवानी,अशोक जगत को उपाध्यक्ष,लोचन राम बघेल,लवन सिंह जगत,रोहित कुमार सागर,डोमार सिंह नेताम,परमेश्वर नागवंशी,विनोद नेताम,संतोष सोनवानी को सहसचिव,अनामो बघेल,ख़िरसिन्धु प्रधान,तुकाराम पांडे,बेनुधर प्रधान,भोला जगत, जगत राम चौहान,बोहरन कुलदीप को प्रदेश प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version