बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। तहसील लवन से 07 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत सरखोर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा5वी के मेधावी छात्र रूद्र कुमार पिता देवेंद्र कुमार साहू का नवोदय विद्यालय लवन में चयन हुआ है जिसके चलते विद्यालय एवं गॉव में हर्ष का माहौल है।विद्यालय के संचालक राकेश रोशन साहू, प्राचार्य अंत राम साहू, सहायक प्रधानाचार्य धनंजय साहू ,शिक्षक शिक्षिकाओं में पुष्पलता साहू, प्रज्ञा साहू, गोरे लाल कठोत्रे, कमलेश पटेल, राजकुमार साहू, सरिता पाण्डेय, पुरुषोत्तम यादव, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, रोहन तम्बोली, पूनम पटेल ,अन्नपूर्णा साहू, नेहा कैवर्त सहित पालकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना किये हैं।
There is no ads to display, Please add some
