31 मार्च 2022 तक की स्थिति में 6 वर्ष से अधिक कालातीत सदस्यों के लिए लागू

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।  प्रदेश के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कालातीत सदस्यों हेतु एकमुश्त समझौता योजना शासन द्वारा लागू की गई है। जिसमें जिला सहकारी बैंक रायपुर के कार्यक्षेत्र जिले जिसमें गरियाबंद जिला शामिल है। जिले में सहकारी बैंक शाखाओं एवं समितियों से लिये गये समस्त प्रकार के व्यक्तिगत संस्थागत कृषि – अकृषि ऋण की अदायगी हेतु राज्य शासन द्वारा एकमुश्त समझौता योजना लागू किया गया है। सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया कि समझौता योजनांतर्गत किसानों के बकाया ऋण की अदायगी के लिए कृषक को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अथवा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का कालातीत ऋणी सदस्य होना चाहिए। 31 मार्च 2022 पर 6 वर्ष से अधिक का कालातीत सदस्य हो। कालातीत सदस्य का खाता एन.पी.ए. होने के दिनांक पर अथवा समझौता दिनांक पर कुल बकाया ़ऋण, दोनों में से जो भी कम हो उस पर समझौता अथवा ऋण अदायगी दिनांक तक 6 प्रतिशत साधारण ब्याज की अदायगी किसान को करना होगा। एक मुश्त समझौता योजना 30 सितम्बर 2024 तक सीमित है। समझौता दिनांक पश्चात् ऋण खाते में अधिभारित दण्ड ब्याज, विधिक व्यय एवं अन्य व्यय की छूट भी बैंक समिति द्वारा दी जाएगी। योजना की सम्पूर्ण जानकारी के लिये अपने निकटतम जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा से व संबंधित समिति से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुये योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने अपील किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version