वेतन विसंगति मुद्दे पर विधायक राम कुमार यादव कर रहे हैं पहल 

करन अजगल्ले

सक्ति/मालखरौदा (गंगा प्रकाश)।  सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति का मामला बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ है जिसका निराकरण सहायक शिक्षक हर हाल में चाहते हैं इसके लिए हर तरह से ज्ञापन आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं विगत  18 दिनों के  आंदोलन  पश्चात एक कमेटी का गठन हुआ था जिसका 1 साल  बाद भी  कमेटी के निर्णय नहीं आने से  और वेतन विसंगति हल नहीं होने से सहायक शिक्षक काफी नाराज भी हैं। इस संबंध में माननीय विधायक राम कुमार यादव जी ने पिछले बाल पहल करते हुए सचिव स्तरीय व डेलिगेशन करवाया था । जिससे शासन स्तर पर एक सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। उसी की प्रगति और पहल पर बातचीत करने के लिए आज फिर से फेडरेशन जिला इकाई शक्ति जिला अध्यक्ष भोला शंकर साहू और रविंद्र राठौर जिला अध्यक्ष जिला इकाई जांजगीर चांपा का के नेतृत्व में सहायक शिक्षकों का मीटिंग विधायक से हुई है इस पर विधायक जी ने फिर से आश्वासन देते हुए कहा है कि आपका यह काम मैं करवाने का ही प्रयास कर रहा हूं मुख्यमंत्री और अधिकारियों के संज्ञान में है  और किस तरह से वेतन विसंगति दूर हो इस पर लगातार मंथन जारी है । इसके कई अन्य विधायक भी इस मामले पर लगातार सरकार से चर्चा कर रहे हैं शीघ्र ही आप की मांगों का निराकरण किया जाएगा आपकी वेतन विसंगति दूर किया जाएगा। इस चर्चा और परिचर्चा से सभी सहायक शिक्षक काफी खुश नजर आ रहे हैं उनको विश्वास हो रहा है कि वेतन विसंगति का मामला जल्दी ही निपट सकता है।

आज के इस कार्यक्रम में दिलीप सुर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष डभरा, उदय  सिंह नेताम ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती रामलाल निराला ब्लॉक अध्यक्ष, सुश्री अहिल्या भारती ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौदा , राम नरेश अजगल्ले,पारेश्वर सतरंज, कमलेश चंद्रा, रंजीता बरेठ, श्री मती द्वारिका टंडन, अहिल्या जगत, ज्योति तिर्की,झंगलू खुंटे, अभिमन्यु बघेल ,जय बघेल विमला कोसले , अर्जुन बरेठ, हुलाश टंडन, भोजेंद्र बरेठ मिश्रीलाल साहू , लकेश्वर चंद्रा, अश्वनी साहू, विनोद सिदार, परदेसी सिदार , महेश्वर पटेल लोकेश्वर पटेल ,अलेख राम सारथी , रामेश्वर आदित्य, संयोगिता रात्रे, लकेश्वर रात्रे, बिहारी बरेठ, चंद्र प्रकाश तिवारी, राजकुमार धारिया, दिलीप लहरे जिला मिडिया प्रभारी जांजगीर व आदि सहायक शिक्षक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version