बेमेतरा । दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने बड़े उत्साह तथा ऊर्जा के शामिल हुए।
                 प्रातः 7 बजे से दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर संसदीय क्षेत्र दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल शामिल हुए । सांसद संग सैकड़ों स्कूली -कॉलेज के विद्यार्थियों संग जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के आला अधिकारी सहित कर्मचारियों व नागरिकों ने पद्मासन, ताड़ासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम जैसे योग के अभ्यास योगगुरु दिलहरन तिवारी एवं उनकी टीम भरत साहू, रानी सिंह तथा कन्हैया पटेल के मार्गदर्शन में किये।
                लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने योग के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि शरीर को चुस्त दुरूस्त और मन को शांत रखने के लिए अब दुनिया भर में काफी लोग योग का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा योग भारत की देन है। दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज के दिन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। आप सभी भी इसे नियमित तौर पर अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने योग दिवस के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जुन 2015 में हुई थी | 11 सितंबर 2014 को जब संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन हुआ था, उस समय भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के समक्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की नीव रखी। तब से अभी तक 21 जून को हम सभी योग दिवस मानते हैं और आज हम सब यहां उपस्थित है। उन्होंने कहा अनेक देश में यह आयोजन हो रहा है, करोड़ों लोग आज योग कर रहें है।
          विधायक श्री दिपेश साहू ने सभी को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा की योग करने के बाद उत्साह, और प्रेरणा शरीर और मन में अपने से आ जाता हैं हम सभी ने इसे अभी योग के पश्चात महसूस किया, हमें योग को अपने जीवन शैली में उतारना हैं । हम सभी ने आज कुछ समय निकाल कर योग किया इससे हमें मानसिक और शारीरिक स्थिति तनाव मुक्त लग रही हैं हम स्वस्थ अनुभव कर रहें है। शरीर, तन मन को स्वस्थ रखना चाहें तो, हम सब के लिए योगा अभ्यास जरूरी है। और दुनिया में यदि हम धन की बात करें तो स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। हम स्वस्थ्य रहना चाहतें हैं तो हमें प्रति दिन योगा अभ्यास करना चाहिए।
               साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा की आज के योग दिवस के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमें स्वस्थ और निरोग रहने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। जिस प्रकार हम अपने दैनिक जीवन में खाने, सोने और अन्य सभी कार्यो के लिए समय निकालते है ऐसे ही हमें योग के लिए भी समय निकालकर योग करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य के साथ देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व को निरोगी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। कहा कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के निरोगी हुए बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती |
                कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने उद्बोधन में कहा की योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है, योग से मानसिक व शारीरिक दोनों स्वस्थ रहते है। योग से मन को शांति मिलती है। योग करने से कई बीमारियां जैसे हृदय रोग, रक्तचाप की समस्या, आदि से छुटकारा प्राप्त कर सकते है। योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा की योगाचार्य ने हमें आग्रह किया कि हमें रोज योग करना चाहिए, और हमें स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि “पहला सुख निरोगी काया” तो आदमी सुख रहता है तो खाना, रहना सोना काम करना सब अच्छा लगता है | पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने भी योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए इसके विभिन्न लाभों पर प्रकाश डाला।
                   इस अवसर पर विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। योग दिवस के इस आयोजन ने ज़िला बेमेतरा के नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और योग को जन-जन तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, जिले के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समस्त विभाग के अधिकारीगण/कर्मचारी, एवं आये हुये विद्यार्थीयों ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया । बेमेतरा जिला मुख्यालय के अलावा सभी जनपद, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भी योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया और करें योग रहें निरोग का संदेश दिया |


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version