राज्य के पोषण तालिका में दुर्ग जिला तीसरे स्थान पर

सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ के संदेश की गुंज

अशोक अग्रवाल

दुर्ग(गंगा प्रकाश) स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय नगपुरा से आज पोषण जागरूकता को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्राएं, महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारियों ने साइकिल में लगभग 5 कि.मी. की यात्रा नगपुरा क्षेत्र की परिधि में की और आम नागरिकों के बीच पोषण के संबंध में प्रचार-प्रसार किया। यह रैली स्वामी आत्मानंद स्कूल से शुरू हुई और नगपुरा ग्राम से होते हुए स्कूल में ही समाप्त हुई। रैली में सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के संदेश को प्रसारित किया गया।

पोषण जागरूकता के लिए इस रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव ने उपस्थित जनों को छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर श्रीमती शालिनी यादव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से जन-जन तक सुपोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता के संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके सकरात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। यही कारण है कि दुर्ग जिला राज्य में सबसे कम कुपोषित जिलों की तालिका में तीसरे स्थान पर आता है। इसके साथ-साथ उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के सुपोषण पर वो ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें ताकि गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के नारे को धरातल पर सकार किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने व सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उददेश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जन समुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधी व्यवहार परिर्वतन के लिए जन आंदोलन के रूप में प्रतिवर्ष सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। आज के कार्यक्रम भुपेन्द्र रिगरी सरपंच नगपुरा, कैलाश सिन्हा, बलराम कौशिक, विपिन जैन महिला बाल विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अजय साहू इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version