गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में स्थापित शिकायत शाखा, व्यय अनुवीक्षण, कन्ट्रोल रूम एवं एमसीएमसी कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आचार संहिता अनुपालन की निगरानी और शिकायतों के निराकरण के लिए बनाए विभिन्न टीम के कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
सामान्य प्रेक्षक श्री अग्रवाल ने शिकायत शाखा, व्यय अनुवीक्षण कक्ष, कन्ट्रोल रूम में ड्यूटीरत अधिकारी-कर्मचारियों से आदर्श आचार संहिता लगने के पश्चात की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए संधारित रजिस्टर पंजी का भी अवलोकन किया तथा आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की कुशलतापूर्वक त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार संयुक्त जिला कार्यालय के प्रथम तल पर स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के विभिन्न इकाई प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया और एफएम आकाशवाणी अनुवीक्षण इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अवलोकन करने वाली टीम से विभिन्न टीवी चैनलों सहित स्थानीय केबल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों एवं राजनीतिक विज्ञापनों तथा पेड न्यूज के संबंध जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने प्रिंट मीडिया के तहत स्थानीय अखबारों में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापन सहित अन्य पेड न्यूज सहित चर्चा, परिचर्चा की भी जानकारी ली और अब तक किए गए अनुवीक्षण कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही संधारित की जा रही पंजियो का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गोलछा, एमसीएमसी के सदस्य सचिव हेमनाथ सिदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने कन्ट्रोल रूम, एमसीएमसी, व्यय लेखा कक्ष का किया निरीक्षण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
