खेल तन मन स्वस्थ कर सहनशीलता व सहयोग भावना लाता है-नायक 

छुरा (गंगा प्रकाश)। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मिनी स्टेडियम छुरा में किया गया प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र नायक एसडीओपी गरियाबंद विशेष अतिथि खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा तोकेश्वरी माझी अध्यक्ष जनपद पंचायत, रिंकू सचदेव उपाध्याय नगर पंचायत, नथमल शर्मा वरिष्ठ नागरिक, भूपेंद्र साहू एसडीएम छुरा,भोले शंकर जायसवाल सभापति ,देव सिंह रात्रे, रेवेद्र दीक्षित, समाजसेवी शीतल ध्रुव मंचासिल हुए सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां भारती के तेल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ हुआ पश्चात अतिथियों का स्वागत थाना प्रभारी, प्रवीण भारती प्रशिक्षु डीएसपी, दिलीप मेश्राम एस आई, अरविंद जाटवार, शशि कौशिक, कामिनी साहू ,अमित जांगड़े, गिरधारी ध्रुव अखिलेश वैष्णव के द्वारा बैच पुष्पाहार पुष्पगुच्छ से किया गया । पश्चात सभी अतिथियों के द्वारा मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त  किया गया एवं राष्ट्रगान पश्चात टास कराकर मैच शुभारंभ किया गया ।अपने उद्बोधन में पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जो तन मन को स्वस्थ रखकर सहनशील व सहयोगी बनाता है खेल भावना से भाईचारा आता है|वरिष्ठ नागरिक नथमल शर्मा ने कहा कि समाज के बिना पुलिस और पुलिस के बिना समाज अधूरा है खिलाड़ीगण प्रेम और भाईचारा  दिखाकर इस प्रतियोगिता को सफल बनाएं| कार्यक्रम को खोमन चंद्राकर , तोकेश्वरी माझी ने भी संबोधित किया इससे पूर्व सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत होने वाले खेल प्रतियोगिता के उद्देश्य के विषय एसआई  दिलीप मेश्राम ने जानकारी दी  थाना प्रभारी प्रवीण भारती ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में छुरा ब्लॉक की 16 टीमें जिसमें टीचर इलेवन आत्मानंद विद्यालय , रानीपरतेवा,अकलवारा, सारागांव , कनसिंघि, पेंड्रा, छात्रवास छुरा, खडमा,रसेला, छुरा A, छुराB  एवं पुलिस विभाग की टीम शामिल हो रही है जिनके बीच नॉकआउट पद्धति से प्रतियोगिता हुआ विजेता टीम को विभाग द्वारा ₹10000 नगद विनर का प्रमाण पत्र मेडल एवं वॉलीबॉल नेट  प्रदान किया जाएगा इसी प्रकार उपविजेता टीम को ₹7000 नगद  रनर अप कप प्रमाण पत्र मेडल एवं वॉलीबॉल दिया जाएगा उद्घाटन मैच आत्मानंद विद्यालय ने 2-0 जीता  कार्यक्रम संचालन हीरालाल साहू ने किया रेफरी एवं स्कोरर के रूप में राजू साहू संजीव निषाद गिरवर निषाद डोमेश्वर ध्रुव चंद्रभूषण शिव ठाकुर विमल पुरोहित लॉरेंस महिलागें किरण खालको ने सहयोग किया। खेल के दौरान एडीशनल एसपी डी सी  पटेल, डी एस पी  गोपाल वैश्य खिलाड़ियों को प्रेरित करने व मैच का आनंद लेने पहुंचे। प्रतियोगिता में प्रमुख रुप से मक्खू दीक्षित, जब्बार खान, रामाधार यादव सहित नगर वासी, खेलप्रेमी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे पुलिस विभाग द्वारा सभी खिलाड़ियों के लिए किट की व्यवस्था एवं भोजन की व्यवस्था भी किया गया। आत्मानंद विद्यालय, छुरा B, सोरिद व छुरा A की टीम सेमीफाइनल में पहुंची।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version