छुरा (गंगा प्रकाश)। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता के विजेता बनने का गौरव सोरिदखुर्द को मिला। इससे पूर्व प्रथम सेमीफाइनल रानीपरतेवा और छुरा B टीम के बीच खेला गया जिसे रानीपरतेवा ने 25-17, 24-25, 25-13 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया दूसरा सेमीफाइनल छुरा A और  सोरिद टीम के खेला गया जिसे सोरिद ने 25-16, 18-25, 25-17 जीतकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल का रोमांचक मुकाबला रानीपरतेवा व  सोरिद के मध्य खेला गया जिसे सोरिद ने 25-22, 25-18 से जीता। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अमित तुकाराम काम्बले अधीक्षक गरियाबंद मंचासीन रहे। विशेष अतिथि के रुप में डी सी पटेल एडीशनल एसपी, अशोक वाडेगांवकर एडीशनल एसपी नक्सल, पुष्पेंद्र नायक एसडीओपी गोपाल वैश्य डीएसपी मंच पर आसीन रहे सभी अतिथियों का स्वागत बैच पुष्पगुच्छ से किया गया। फाइनल मैच पश्चात विजेता टीम सोरिदखुर्द को पुरस्कार के रुप में दस हजार रुपये नगद विनर कप मेडल प्रशस्ति पत्र नेट एवं वालीबाल प्रदान किया गया उपविजेता टीम रानीपरतेवा को सात हजार रुपये नगद कप प्रमाण पत्र मेडल एवं वालीबॉल अतिथियों के द्वारा दिया गया। मैच रेफरी स्कोरर के रुप में योगदान हेतु राजू साहू पीटीआई, डोमेश्वर ध्रुव पीटीआई, पंकज साहू पीटीआई,संजीत निषाद, चंद्रभूषण निषाद, यूनूस परवेज खान, विमल पुरोहित कमेन्ट्री में शीतल ध्रुव व शिव ठाकुर‌ को सहयोग के लिए सम्मानित किया गया कन्या छात्रावास की बालिकाओं को देशभक्ति गीत एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत करने पर उन्हे भी नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया  पुरस्कार वितरण का संचालन हीरालाल साहू व आभार एसआई  दिलीप मेश्राम ने व्यक्त किया ।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से  खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत, यशपेन्द्र शाह, नथमल शर्मा, मक्खू दीक्षित, यशवंत यादव सदस्य छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन संघ, पार्षद गण हरीश यादव, मीना चंद्राकर, रजनी लहरे, भारती सोनी, चित्ररेखा ध्रुव, एल्डरमैन संदीप सोनी, लोकेश्वर वर्मा, मानसिंग निषाद, सलीम मेमन पत्रकार गण उज्जवल जैन, मेषनंदन पाडे, प्रदीप मिश्रा मोतीलाल साहू, विनोद देवांगन, जब्बार खान पुनीत ठाकुर, सहित नगर के खेल प्रेमी, व्यापारी, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।दो दिवसीय प्रतियोगिता की व्यवस्था को थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में एस आई दिलीप मेश्राम, मोहन ठाकुर एएसआई, धनुष निषाद प्रधान आरक्षक, सुरेश निषाद, रिजवान, प्यारे लाल साहू, अमित जांगड़े, गिरधारी ध्रुव, उमाशंकर, अखिलेश वैष्णव, अरविन्द जाटवार, कामिनी साहू, शशि कौशिक सहित थाना छुरा के स्टाफ ने सफल बनाया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version