गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम चैतरा में गुरु बालक दास जयंती के अवसर पर चैतरा मोड़ में सतनामी समाज के द्वारा सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल द्वारा भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।समाज के लोगों नें अतिथि का फटाखा फोड़कर फूलमाला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया तथा साल श्रीफल देकर सम्मनित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल ने कहा कि अत्यधिक खुशी की बात है कि आप लोगो के बीच मुझे आने का मौका मिला। सतनामी समाज के लोगों नें मुझे बहुत ही प्यार और स्नेह दिया है, यह समाज गुरुघासी दास जी के पदचिन्हों में चलने वाले समाज है और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी जिस स्वक्ति से प्रभावित थे वह गुरु घासीदास थे और गुरु घासीदास सतनामी समाज के गुरु है। गुरु घासीदास जी ने पुरे भारत में लोगों को मनखे मनखे एक सामान का नारा दिया और आज सतनामी समाज इसी रास्ते पर चलती है। सतनामी समाज जिला गरियाबंद महासचिव सुघरमल आड़े ने कहा की अमितेश शुक्ल नें कौन्दकेरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पंडित स्व. मिलऊ दास कोसरिया के नाम से कौन्दकेरा हायर सेकेंडरी स्कूल को करवाये, फिंगेश्वर के आई टी आई का नाम परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के नाम से करवाये, गुरु घासीदास मंदिर राजिम में लगातार 3 भवन बनवाये, समाज हित को ध्यान में रखते हुए गुरु घासीदास बाबा जी के धार्मिक स्थल सिलयारी बाहरा (संतोषपुरी धाम) में टिना शेड का निर्माण करवाये साथ ही साथ चैतरा मोड़ में सामाजिक हित हेतु भव्य भवन का निर्माण करवाये। ऐसे ही अनगिनत कार्य है जो पुरे राजिम क्षेत्र में सतनामी समाज के हित में श्री शुक्ल ने करवाये है।
There is no ads to display, Please add some
