सारागांव के बिहान दिदियों ने गांव के विकास कार्यो के लिए एकजुट रहने, जल संरक्षण व स्वच्छता बनाने की ली शपथ

 

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बिहान दिदियों के कार्यो की सराहना

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ग्राम पंचायत सारागांव के सुशासन तिहार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा की। वहां की महिलाओं ने बताया कि सारागांव में 28 महिला स्वसहायता समूह है। जिसमें से सैकड़ों महिलाएं लखपति दीदी बन गई है। कुछ महिलाओं ने बताया कि शासन एवं बैंक के माध्यम से अनुदान में राशि लेकर पीकअप, बोलेरो, ऑटो पार्ट्स, जेसीबी, किराना दुकान जैसे अन्य व्यवसाय कर रहे है। समूह से जुड़कर वे अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर परिवार का आर्थिक सशक्तिकरण कर रही है। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं संगठित रहकर विभिन्न प्रकार के कार्य कर रहे है। कलेक्टर ने उन्हें एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गांव में स्वच्छता के लिए व्यापक जागरूकता लाने को कहा। जिससे कि गांव स्वच्छ एवं सुंदर दिखे तथा मौसमी बीमारियां फैल न सके। इसके लिए गांव के गलियों एवं सड़कों के आसपास अनावश्यक रूप से कचरा फैलाते है, उनसे अर्थदण्ड लेने को भी कहा। उन्होंने बिहान की दीदियों से अपील की कि वे ग्रामीणों को समझाईश दे कि रबी फसल के दौरान धान के बदले अन्य फसल जैसे दलहन, तिलहन एवं बागवानी की फसले ले और किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित करे। इसके लिए सभी को व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक घरों में किचन गार्डन बनाने को कहा। अपने बच्चों को शुरू से ही अच्छे संस्कार दे, जिससे वे बड़े होकर वे देश के अच्छे नागरिक बन सके। स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद रूप से वृक्षारोपण करने को कहा। ग्राम पंचायत सारागांव की नवनिर्वाचित सरपंच एवं बिहान की दीदीयों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे गांव के विकास कार्यो के लिए एकजुट रहेंगे तथा जल संरक्षण व स्वच्छता बनायेंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बिहान की महिला दीदी के दुकान पर सामग्री भी खरीदा और बिहान दीदी का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ  जी.आर. मरकाम, जिला पंचायत के उपसंचालक के.एस. नागेश, बोधेश्वर साहू,  पतांजल मिश्रा, परवेज हनफी, विजय साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version