भिलाई । सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटर प्लांट विभाग ने 09 जून 2024 को भिलाई क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेषक पवन कुमार तथा विशेष अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रवींद्रनाथ एम उपस्थित थे। सिंटर प्लांट विभाग के सदस्यों ने बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्त एवं रक्त उत्पादों की आवश्यकता के विषय में जागरूकता बढ़ाने हेतु स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह रक्तदान शिविर मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स) अनूप कुमार दत्ता के मार्गदर्शन में महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष (एसपी-2) जगेंद्र कुमार तथा महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष (एसपी-3) एम आर के शरीफके सहयोग से वित्तीय वर्ष 2023-24 रक्त दान करें में सिंटर प्लांट के रिकॉर्ड तोड़ वार्षिक उत्पादन और विभाग के एबीपी लक्ष्यों की पूर्ति के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि पवन कुमार ने अपने संबोधन में रक्तदान पहल की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि सिंटर प्लांट बिरादरी ने उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित करने के साथ ही समाज सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। श्री पवन कुमार ने कहा कि यह रक्तदान शिविर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विशेष अतिथि डॉ रवींद्रनाथ एम ने रक्तदान शिविर की सराहना की और रक्तदान शिविरों के जून 2004 एमएस से एसएच तक सहेजें ज़िंदगी महत्व पर प्रकाश डाला। रक्तदान का उद्देष्य यह सुनिश्चित करना है कि चिकित्सकीय आपातकाल में जरूरतमंद व्यक्तियों को सुरक्षित रक्त मिल सके। डॉ रवींद्रनाथ ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम कई लोगों की जान बचा सकते है। प्रारंभ में उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर नारों के माध्यम से स्वास्थ्य और पर्यावरण सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्य को उजागर किया। शिविर में भाग लेने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भविष्य में भी इस तरह की पहल के माध्यम से समाज में अपना योगदान जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर सिंटर प्लांट बिरादरी के आर डी शर्मा, श्रीमती सरिता देवांगन, गंगाधर मोरे तथा अन्य सदस्यों द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां भी दी गई। रक्तदान शिविर के सफ्ल आयोजन में उप महाप्रबंधक (एसपी-3) एम यू राव, सहायक महाप्रबंधक (एसपी-3) आर के रणदिवे, सहायक महाप्रबंधक (एसपी-3) राजेश साहू, वरिष्ठ प्रबंधक (एसपी-3) अरुणेश शर्मा, उप प्रबंधक (एसपी-3) दिनेश मानिकपुरी तथा राजीव शर्मा सहित स्वैच्छिक रक्तदाताओं, तथा सिंटर प्लांट विभाग व जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र कर्मचारियों ने योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंटर प्लांट-3 में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया था। इस अवसर पर एसपी-3 बिरादरी द्वारा बड़ी संख्या में पौधे लगाकर शराफ्त बाग पार्क का उद्घाटन भी किया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version